Janta Now
मुलायम सिंह यादव साम्प्रदायिक सौहार्द की अनुपम मिसाल थे - अंकुर जैन
उत्तर प्रदेशदेशबागपतराजनीति

मुलायम सिंह यादव साम्प्रदायिक सौहार्द की अनुपम मिसाल थे – अंकुर जैन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन

(up news) समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, सपा बड़़ौत नगर अध्यक्ष और प्रमुख समाज सेवी अंकुर जैन ने अपूर्णिय क्षति बताया। कहा कि मुलायम सिंह साम्प्रदायिक सौहार्द की अनुपम मिसाल थे। मुलायम सिंह यादव एक पढ़े-लिखें उच्च कोटि के राजनीतिज्ञ थे। अंकुर जैन ने बताया कि मुलायम सिंह यादव ने आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एमए की डिग्री हासिल की थी और उसके बाद प्रवक्ता के रूप में इंटर कॉलिज में कार्य किया। उन्होंने समाज में धर्म के नाम पर लोगों में बढ़ती दूरियों को मिटाने, जरूरतमंद लोगों की सहायता और समाज के दबे-कुचले लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए राजनीति में उतरने का फैसला किया।




मुलायम सिंह यादव साम्प्रदायिक सौहार्द की अनुपम मिसाल थे - अंकुर जैन

उनके व्यक्तितत्व और व्यवहार ने लोगों का दिल जीतना शुरू किया और जल्द ही वह देश ही नही विश्वपटल पर एक बड़े धर्मनिरपेक्ष नेता का दर्जा हासिल करने में सफल रहे। उत्तर प्रदेश की जनता ने भी मुलायम सिंह यादव को आठ बार विधान सभा के सदस्य व सांसद के रूप में जीताकर उनको पूरा मान-सम्मान दिया। मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश जैसे सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री व देश के रक्षा मंत्री रहे जो कि मुलायम सिंह यादव की महानता को स्वयं बयान करता है। अंकुर जैन ने मुलायम सिंह यादव के निधन को देश व राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति बताते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।



Related posts

ज्ञानदीप स्कूल में विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

jantanow

बालाजी रामलीला में हुआ राम-भरत मिलन का भव्य मंचन

jantanow

हरियाणा: यूनिसेफ इंडिया ने गौरव को यू रिपोर्ट एंबेसडर किया नियुक्त, देश के करोड़ों युवाओं को करेंगे प्रेरित।

VedanshBaghpat

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति बागपत ने शिक्षकों को किया सम्मानित

jantanow

अपनी मातृभाषा हिंदी को ना भूले लोग : महेश शर्मा

jantanow

शिव कुमार फौजी का हुआ जवाहरपुर मेवला में ऐतिहासिक स्वागत

jantanow

1 comment

marizonilogert October 20, 2022 at 8:04 pm

Absolutely indited written content, Really enjoyed looking through.

Reply

Leave a Comment