Janta Now
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक यादव के निधन पर जताया दुखपूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक यादव के निधन पर जताया दुख
उत्तर प्रदेशबागपत

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक यादव के निधन पर जताया दुख

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बड़ौत नगर में व्यापार संगठन के बैनर तले व्यापारियों ने एक शोक सभा की, जिसमें उन्होंने बागपत के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली एवं यूपी अध्यक्ष दीपक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बड़ौत व्यापार संगठन के अध्यक्ष अंकुर जैन ने कहा कि दीपक यादव बहुत ही व्यवहारिक तथा मिलनसार व्यक्ति थे। अपने व्यवहार से वह हर किसी को अपने साथ जोड़े रखते थे और हर व्यक्ति के सुख- दुख में एक साथ खड़े दिखाई देते थे।




पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक यादव के निधन पर जताया दुखपूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक यादव के निधन पर जताया दुख

उनका निधन बहुत ही दुखद है, जिसकी भरपाई कभी पूरी नहीं की जा सकती। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर पूर्व सभासद कमलेश जैन, दिगंबर जैन बाल सदन की प्रधानाचार्य निशी जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, महामंत्री अतुल जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनस कुरैशी, नवीन जैन बुढ़पुर वाले, देवेंद्र गुप्ता, मनोज जैन, पंकज जैन, राजकुमार जैन, बंटी जैन, हारून, अनीश, इमरान आदि समेत काफी लोग मौजूद थे।



Related posts

आगरा : योगी के आदेश के बाद भी दीवाली पर MG रोड की स्ट्रीट लाइटे पड़ी है खराब 

SachinSingh

बागपत के प्रसिद्ध जैन तीर्थो को देखने पहुॅंचे हरियाणा के बच्चे

jantanow

बागपत के विपुल जैन को बॉलीवुड़ सुपरस्टार शाहबाज खान ने किया सम्मानित

jantanow

National Youth Day : नेहरू युवा केन्द्र बागपत ने हर्षोल्लास के साथ मनाया युवा दिवस

jantanow

यूपी के 20 वर्षीय युवा को अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने विशेषज्ञों के पैनल में किया शामिल, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

jantanow

समाजसेवी जयचंद दरोगा की तेहरवीं में उमड़ी लोगों की भीड़

jantanow

Leave a Comment