Janta Now
Baghpat News : उड़ान युवा मंडल के प्रौद्योगिकी क्विज में 245 से अधिक लोगों ने किया प्रतिभाग
बागपत

Baghpat News : उड़ान युवा मंडल के प्रौद्योगिकी क्विज में 245 से अधिक लोगों ने किया प्रतिभाग

रिपोर्ट – अमन कुमार

Baghpat News | बागपत नेहरू युवा केन्द्र बागपत से सम्बद्ध उड़ान युवा मंडल ( Udaan Youth Club )ट्यौढी की पहल पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सप्ताह के उपलक्ष्य में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 245 लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रश्नोत्तरी में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के महत्व, साइबर क्राइम, भविष्य का कामकाज, उद्योग 4.0, नवाचार और 21वीं सदी विषय के साथ साथ बागपत में लॉन्च किए गए नगर निकाय निर्वाचन एप से संबंधित प्रश्न भी शामिल किए गए थे। प्रतियोगिता के उपरांत उड़ान युवा मंडल की ओर से सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किए गए।Baghpat News : उड़ान युवा मंडल के प्रौद्योगिकी क्विज में 245 से अधिक लोगों ने किया प्रतिभाग

उड़ान युवा मंडल  (Udaan Yuva Mandal) अध्यक्ष अमन कुमार ( Aman kumar )ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों में बढ़ते साइबर क्राइम और इंटरनेट मीडिया के प्रयोग की जानकारी देना था। 245 लोगों ने प्रतिभाग कर उद्देश्य को पूर्ण किया जिसमें 25 लोग पूर्ण स्कोर प्राप्त कर विजेता बने जिनके नाम कॉन्टेस्ट 360 वेबसाइट पर घोषित किए गए है।ऑनलाइन आयोजित किए जाने वाली गतिविधियों में लोग अपनी सुविधा के अनुसार प्रतिभाग कर पाते है। प्रत्येक माह में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के दिवसों पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित कर जन जागरूकता फैलाने के प्रयास जारी रखेंगे।



Related posts

Baghpat district 12th topper : 12वीं में जिला टॉपर बनी गेटवे इंटरनेशनल की मनस्वी ठाकुर

jantanow

बागपत में फीस्ट डे ऑफ सेंट जोसेफ द वर्कर पर हुई विशेष प्रार्थना सभाएं

jantanow

नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर बढ़ाया भारत का मान : अजीत सिंह

jantanow

पक्का घाट शनि मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया शनि जन्मोत्सव

jantanow

बागपत के दंत चिकित्सक नरेन्द्र कुमार कर रहे है चिकित्सा क्षेत्र को गौरवान्वित

jantanow

world press freedom day : सर्वोदय पब्लिक स्कूल द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित

jantanow

Leave a Comment