Janta Now
shani jayanti 2023 - धूमधाम के साथ मनायी गयी जनपद बागपत में शनि जयंती
धर्मबागपत

shani jayanti 2023 – धूमधाम के साथ मनायी गयी जनपद बागपत में शनि जयंती

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

shani jayanti 2023 : जनपद बागपत में शनि जयंती 2023 बडे ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। शनि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड देखी गयी। शनि जयंती पर लोगों ने विधि-विधान के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की। तिल व सरसों के तेल के दीपक जलाये और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य किया। भगवान शनि के प्रसिद्ध भक्तो में शुमार प्रमुख समाजसेवी प्रदीप बली ने बताया कि शनि जयंती ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य भगवान और देवी छाया के पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था।




shani jayanti 2023 - धूमधाम के साथ मनायी गयी जनपद बागपत में शनि जयंती

शनि जयंती के दिन शनिदेव की विधिवत पूजा-अर्चना करना बहुत कल्याणकारी माना जाता है। प्रदीप बली ने कहा कि शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। वह कर्म फल के दाता है। शनिदेव का नवग्रहों में प्रमुख स्थान है। शनिदेव के आशीर्वाद से जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है और आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।



Related posts

जनपद बागपत में कावड़ियों को नही होगी कोई परेशानी

jantanow

बागपत के विपुल जैन को मिला द प्राइड ऑफ इंडिया अचीवमेंट अवार्ड 2023

jantanow

श्री बालाजी रामलीला खेकड़ा में केवट ने श्रीराम को पार करायी नदी

jantanow

पंचमुखी शिव मंदिर में धूमधाम से मनायी गयी जन्माष्टमी

jantanow

2023 में होगा भगवान परशुराम के सबसे विशाल मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा-महोत्सव

jantanow

विकसित भारत के लिए एकता महत्वपूर्ण, अंतर्राष्ट्रीय समुदायों से ले सीख

jantanow

Leave a Comment