Janta Now
शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र बागपत के स्वयंसेवकों ने गांव गांव जाकर मिशन लाइफस्टाइल फॉर एन्वायरमेंट (लाइफ) के अंतर्गत युवाओं को पर्यावरण के साथ समन्वय में आदर्श जीवनशैली
बागपत

Baghpat News : युवाओं ने प्रकृति के साथ समन्वय में दिनचर्या अपनाने का लिया संकल्प

बागपत। Baghpat News शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र बागपत के स्वयंसेवकों ने गांव गांव जाकर मिशन लाइफस्टाइल फॉर एन्वायरमेंट (लाइफ) के अंतर्गत युवाओं को पर्यावरण के साथ समन्वय में आदर्श जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया और लाइफस्टाइल फॉर एन्वायरमेंट शपथ भी दिलाई।



नेहरू युवा केंद्र बागपत के प्रयासों से मिशन लाइफ अभियान से जुड़ रहे युवा।

छपरौली विकास खंड के असारा गांव में मदरसा इसामिल अरीबा कॉलेज में युवा स्वयंसेवक साहिल और आदित्य के नेतृत्व में मिशन लाइफ के अंतर्गत आयोजित पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता दिखाई।



पेंटिग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल शर्मा पुत्री लवीश शर्मा, द्वितीय स्थान मनीषा पुत्री राजेंद्र कुमार और तृतीय स्थान सुहाना पुत्री इरफान ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोनम जहां पुत्री हारून, द्वितीय स्थान पर नग्मा पुत्री इरफान और तृतीय स्थान पर अर्ष तोमर पुत्र प्रवेज तोमर रहे। मौके पर प्राचार्य मोहम्मद आबिद और शिक्षक राकिब ने विजेताओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया और नेहरू युवा केंद्र बागपत के कार्यों की प्रशंसा की।



साथ ही उड़ान युवा मंडल ट्यौढी द्वारा आयोजित मिशन लाइफ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 239 ने प्रतिभाग कर पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के विषय में जाना और 109 लोगों ने मिशन लाइफ शपथ ग्रहण की। क्विज के विजेताओं के नाम कॉन्टेस्ट 360 वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए है।



 

Related posts

बालाजी रामलीला में रावण-मेघनाथ और अंगद संवाद बना आकर्षण का केन्द्र

jantanow

अमर शहीदों के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी – चंद्रपाल

jantanow

Baghpat district 12th topper : 12वीं में जिला टॉपर बनी गेटवे इंटरनेशनल की मनस्वी ठाकुर

jantanow

रामरहीम इन्सा ने किया इंसानियत को गौरवान्वित

jantanow

Holi 2023 : वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

jantanow

नगीनचन्द जैन को किया गया दानवीर व स्यादवाद रत्न की उपाधि से अलंकृत

jantanow

Leave a Comment