Janta Now
अमन कुमार
बागपत

यूपी के 20 वर्षीय नौजवान को ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ने दी डॉक्टरेट की उपाधि, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

बागपत/यूपी।

Baghpat News – युवा सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले ट्यौढी के 20 वर्षीय युवा अमन कुमार को ऑस्ट्रेलिया की अबाइड यूनिवर्सिटी ने उनकी विशिष्टता के आधार पर डॉक्टरेट ऑफ फिलोसॉफी की मानद उपाधि दी है। अमन द्वारा सूचना संचार प्रोद्यौगिकी से सामाजिक बदलाव लाने के प्रयासों के चलते उनको यह उपाधि दी गई। अमन को पूर्व में शिक्षा रत्न, यंग ट्रांसफार्मर, एजुकेटर ऑफ द ईयर, रिस्पॉन्सिबल सिटीजन सहित विभिन्न उपाधियों से अलंकृत किया जा चुका है। अब डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने से स्वजनों में खुशी का माहौल है।



गौरतलब है कि अमन ने नेहरू युवा केन्द्र बागपत से संबद्ध उड़ान युवा मंडल ट्यौढी की अध्यक्षता करते हुए सूचना संचार प्रोद्यौगिकी आधारित प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 संचालित कर मात्र 18 महीनों की अवधि में 7 मिलियन लोगों को शैक्षिक अवसरों की जानकारी देकर कीर्तिमान बनाया। साथ ही उनके द्वारा विकसित क्यूआर एप से लाखों लोगों को कांवड़ यात्रा, नगर निकाय निर्वाचन आदि अवसरों पर सुविधा मिली।



सफलता का श्रेय जिलाधिकारी राज कमल यादव, जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी और अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ रामकरण शर्मा को दिया जिनके सतत मार्गदर्शन में वह विभिन्न कार्य कर रहे है। अमन ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है जब विभिन्न संस्थानों द्वारा उनके कार्यों को सराहा जा रहा है। साथ ही उन्होंने अपनी डॉक्टरेट की उपाधि को उन लोगों को समर्पित किया जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से वह सामाजिक बदलाव के प्रयासों में सफलता प्राप्त कर रहे है।



Related posts

खेकड़ा : राम सीता और लक्ष्मण के वन की ओर चले जाने तक का हुआ भव्य मंचन

jantanow

2023 में होगा भगवान परशुराम के सबसे विशाल मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा-महोत्सव

jantanow

बागपत नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया क्षमावाणी पर्व

jantanow

दीपावली जैसा सजाया गया जन्माष्टमी पर बड़ौत का ठाकुरद्वारा मन्दिर

jantanow

नागरिकों में कर्तव्य की भावना के विकास से बढ़ती आबादी की समस्या अब बनेगी विकसित भारत की प्रेरक शक्ति

jantanow

गौरीपुर मीतली गांव में स्थित है बाबा मोहन राम का चमत्कारी धाम

jantanow

Leave a Comment