Janta Now
Health-Fitnessबागपत

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सविता अरोड़ा ने विभिन्न माध्यमों से डाला योग की महत्ता पर प्रकाश

नई दिल्ली। विवेक जैन।

दिल्ली में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जानी मानी समाज सेविका और शेडस ऑफ इंडिया मैगजीन की डायरेक्टर सविता अरोड़ा ने लोगों से स्वस्थ रहने के लिए योग करने की बात कही। कहा कि योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है।



सविता अरोड़ा ने बताया कि योग का नियमित अभ्यास लोगों को सांस से सम्बन्धित बीमारियों, उच्च व निम्न ब्लड़ प्रेशर जैसी अनेकों बीमारियों से सुरक्षित रखता है। योग सिर्फ बीमारियों को दूर नही करता, बल्कि यह याददाश्त, चिंता, डिप्रेशन, मोटापा, मनोविकारों को भी दूर भगाता है। शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने के लिए योग से अच्छा कोई तरीका नही है।



सविता अरोड़ा ने कहा कि विभिन्न प्रकार के योग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किए जाते है, इसलिए आवश्यक और योग एक्सपर्ट द्वारा बताये गये योग का ही अभ्यास करना चाहिए। योग सिर्फ शारीरिक क्रिया नही है बल्कि यह मानसिक, भावनात्मक, आत्मिक आदि अनेकों प्रकार की गतिविधियों पर नियंत्रण करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। कहा कि वे नियमित रूप से योग करती है, जिससे शरीर में पूरे दिन स्फूर्ति बनी रहती है और वह दिनचर्या के समस्त कार्य सरलता से कर पाती है।



सविता अरोड़ा ने विभिन्न प्रकार के योगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनको करके भी दिखाया। उन्होंने लोगों से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की बात कही।



Related posts

मिस्टर एंड मिस किड्स इंडिया फैशनिस्टा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

jantanow

बसौद गांव में प्रभातफेरी निकालकर दिया एकता व प्रेम का संदेश

jantanow

रामरहीम इन्सा ने किया इंसानियत को गौरवान्वित

jantanow

अमन कुमार बने यूनिसेफ इंडिया यू रिपोर्ट के नेशनल एंबेसडर, देश के करोड़ों युवाओं को करेंगे प्रेरित

shivamkushwaha

जेवर एयरपोर्ट का नाम मुलायम सिंह यादव एयरपोर्ट रखा जाये : दीपक यादव

jantanow

पेड़ पौधों का है मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान : हाजी यासीन

shivamkushwaha

Leave a Comment