Janta Now
मणिपुर घटना को लेकर सपा महिला सभा ने निकाला कैंडल मार्च
क्राइममणिपुरराज्य

मणिपुर घटना को लेकर सपा महिला सभा ने निकाला कैंडल मार्च

बागपत। विवेक जैन।

मणिपुर(Manipur news viral video)  समाजवादी महिला सभा बागपत की जिलाध्यक्ष डा सीमा यादव के नेतृत्व में सपा महिला-पुरुष सगंठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में महिलाओं के साथ की गई हैवानियत व लगभग तीन महीने से मणिपुर में चल रही हिंसा के विरोध स्वरूप बालैनी स्टैड से मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा सीमा यादव ने कहा कि मणिपुर लगातार तीन महीने से सगंठित हिंसा से झुलस रहा है जो मणिपुर राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की विफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मणिपुर में हिंसक भीड द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाना समाज व सरकार को शर्मसार करने वाली घटना है और इस प्रकरण में बरती गई लापरवाही सरकार की निष्क्रिय का प्रमाण है। समाजवादी महिला सभा बागपत की मांग है कि तत्काल प्रभाव से मणिपुर सरकार को बर्खास्त किया जाए।




कैंडल मार्च मे प्रमुख रुप से रजेन्द्र यादव,राहुल यादव, दौलतराम, कृष्णा यादव, सुनीता यादव, सलमान खान, मोनिक बाल्मीकि, शमीम, हेमा, खुश, अफसरी, खुशबु, अनीता कश्यप, रेश्मा, निशा, सुषमा सलमा, वकील, एकता समेत बडी संख्या में समाजवादी पार्टी के महिलाओं व पुरुषों ने भागीदारी की।



Related posts

2000 का नोट प्रचलन से होगा बाहर :RBI वापस लेगा, 30 सितंबर तक बैंकों में बदल सकेंगे, एक बार में 10 नोट ही चेंज होंगे

jantanow

उरई : LIC के विकास अधिकारी प्रकाशचंद्र गुप्ता के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

jantanow

चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत, आरोपी युवक फरार

jantanow

जानें कितनी सस्ती हो गई आपकी पसंदीदा कार

jantanow

यूपी गॉट टैलेंट सीजन 14 में बागपत के विपुल जैन को किया सम्मानित

jantanow

शनिवार के दिन करें यह कार्य प्रसन्न हो जाएंगे शनिदेव बदल देंगे तकरीर

jantanow

Leave a Comment