Janta Now
पुरा महादेव मंदिर में लगाए गए भंडारे में उमड़ी श्रदालुओं की भीड़
धर्मबागपत

पुरा महादेव मंदिर में लगाए गए भंडारे में उमड़ी श्रदालुओं की भीड़

बागपत। विवेक जैन।

महादेव मंदिर -सुप्रसिद्ध समाजसेवी सूरज प्रधान बदरखा एवं भाजपा नेता गौरव शर्मा के सौजन्य से श्रावण मास के चलते शनिवार को ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर बालैनी में विशाल भंडारा लगाया गया, इसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रदालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। सुबह नो बजे शुरू हुआ भंडारा दोपहर तक चलता रहा और यहां पर श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के लिए आते जाते रहे। सूरज प्रधान व गौरव शर्मा ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया और भगवान से घर, परिवार, गांव व क्षेत्र की सुख-शांति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूरा मंदिर भगवान भोले शंकर के जय-जयकार के नारों से गूंज उठा।


पुरा महादेव मंदिर में लगाए गए भंडारे में उमड़ी श्रदालुओं की भीड़

सूरज प्रधान भगवान भोले शंकर के उपासक हैं और उनके द्वारा हर साल श्रावण मास में पुरा महादेव मंदिर में भंडारा लगाया जाता है। इसके अलावा क्षेत्र में होने वाले अन्य धार्मिक आयोजन में भी उनका काफी सहयोग रहता है। हर कोई व्यक्ति उनके कार्यों की सराहना कर रहा है। इस मौके पर सौरभ दीक्षित, हर्ष खोखर, दिक्षु धनकड़, राज खोखर आदि समेत काफी लोग मौजूद रहे।



Related posts

नीरज नैन के आवास पर सांसद ने सुनी लोगों की समस्याये

jantanow

 सी साइनिंग स्टार बने खेकड़ा के छात्र वैभव जैन

jantanow

Krishna Janmashtami 2023 | Kavita in Hindi | जन्माष्टमी पर कविता | भगवान कृष्ण पर कविताएं हिंदी में |कवयित्री वर्षा शर्मा

jantanow

Baghpat News Today : निरपुडा की शैली जैन व वैभव जैन ने किया गांव का नाम रोशन

jantanow

Jalaun:  रामनवमी पर्व पर आज उरई नगर में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

jantanow

मानक के अनुसार नहीं बनाया जा रहा बली-निबाली मार्ग : प्रदीप बली

jantanow

Leave a Comment