Janta Now
पेड़ पौधों का है मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान : हाजी यासीन
बागपत

पेड़ पौधों का है मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान : हाजी यासीन

बागपत। विवेक जैन।

Baghpat News – विकास प्राधिकरण बागपत द्वारा कब्रिस्तान व सार्वजनिक स्थानों के लिए मुहैया कराए गए पौधों का शनिवार को शांति समिति बागपत के सदस्य एवं प्रमुख समाजसेवी हाजी यासीन ने ग्रीन सिटी, कब्रिस्तान व शहर के सार्वजनिक स्थानों पर खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण किया। इस मौके पर हाजी यासीन ने कहा कि पेड़- पौधों का मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। पेड़ कार्बन- डाइ-ऑक्साइड गैस ग्रहण करते हैं और उसके बदले में हमें ऑक्सीजन गैस देते हैं, जो मानव के लिए जीवनदायिनी है। इसके बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।पेड़ पौधों का है मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान : हाजी यासीन



उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन गैस की किस तरह किल्लत रही, इसे देखते हुए लोगों को पेड़-पौधों के महत्व को समझना चाहिए और अधिक से अधिक भू-भाग पर पौधारोपण करना चाहिए। बताया कि विकास प्राधिकरण बागपत द्वारा कब्रिस्तान व सार्वजनिक स्थानों पर खाली पड़ी भूमि के लिए लगभग 900 पौधे मुहैया कराए गए है, जिनमें से काफी पौधे लगा दिए गए हैं और जो पौधे बचे हैं, उन्हें जल्द ही लगवा दिया जाएगा। उन्होंने सभी से पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।


Related posts

बागपत के मेरठ रोड़ वार्ड 4 में शारदा को मिल रहा भारी समर्थन

jantanow

इंसानियत और दरियादिली में बनायी बागपत के नवाबों ने अपनी अमिट पहचान

jantanow

निरपुड़ा में धूमधाम के साथ मनाया गया जन जागरण यात्रा महोत्सव

jantanow

बागपत पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, भाजपा विधायक ने की प्रमुख सचिव गृह से जांच की मांग

jantanow

विज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए तेजी से कार्य करेगा उड़ान युवा मंडल ट्यौढी

jantanow

यूपी के 20 वर्षीय युवा को अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने विशेषज्ञों के पैनल में किया शामिल, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

jantanow

Leave a Comment