Janta Now
जिले में परम्परागत तरीके के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व 
उत्तर प्रदेशजिलाधर्मबागपत

जिले में परम्परागत तरीके के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

जिलेभर में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व पारम्परिक रीति-रिवाजों के अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराया। भाईयों ने भी नेक के तौर पर अपनी बहनों को पैसे व गिफ्ट आइटम दिये और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है, सारी उम्र हमें संग जीना है। जी हां, भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व पर आईपीएस आंचल चौहान ने अपने भाई बलवान चौहान की कलाई पर राखी बांधी।




उन्हें रोली-चावल का तिलक किया और उनकी लम्बी आयु होने की कामना की। वही भाईयों ने भी बहनों को अपनी हैसियत के अनुसार पैसे दिये और उनकी रक्षा करने का वचन दिया। कुछ भाईयों ने अपनी बहनों को चॉकलेट व अन्य गिफ्ट आइटम भेंट किये। वही इस दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ भाई ऐसे भी थे, जिन्होंने अपनी बहनों को मोबाइल देकर रक्षाबंधन का सेलीब्रेट किया।जिले में परम्परागत तरीके के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व 

आईपीएस आंचल चौहान ने अपने भाई बलवान चौहान को राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराकर उनकी लंबी आयु होने की कामना की। राखियां खरीदने के लिए दुकानों पर बहनों की भीड़ लगी रही।



Related posts

UP Ration Card Surrender ang Recovery : किसने दिया था राशन कार्ड सरेंडर करने ओर वसूली करने का आदेश

jantanow

स्यादवाद युवा क्लब ने बडौत में किया श्री जी का अभिषेक

jantanow

Weather Update: आज से तीन दिनों तक 5 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिए मौसम विभाग का अलर्ट

jantanow

बागपत में मनाई गई मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती मम्मा की पुण्यतिथि

jantanow

मुंबई : लाउडस्पीकर विवाद बढ़ा ,MNS शिवसेना भवन पर किया हनुमान चालीसा का जाप

jantanow

Ola cabs की फ्रेंचायजी दिलाने के नाम पर 28 लाख की ठगी करने वाले अन्तर्राजिय अभियुक्त व अभियुक्ता गिरफ्तार

jantanow

Leave a Comment