Janta Now
Guru Gobind Singh
उत्तर प्रदेशबागपत

गुरु गोविंद सिंह जैसी शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती हैं : संजय डीलर

रिपोर्ट : बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

Baghpat news : जिला पंचायत बागपत के सदस्य व प्रमुख समाजसेवी संजय डीलर ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह एक महान देशभक्त थे। उन्होंने मुगलों के अन्याय, अत्याचार और पापों को खत्म करने और धर्म की रक्षा के लिए मुगलों से 16 बार युद्ध लड़े। औरंगजेब ने गुरु गोविंद सिंह के दो पुत्रों जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार में चिनवा दिया था, इसके बावजूद भी गुरु गोविंद सिंह धर्म के मार्ग से तनिक भी विचलित नहीं हुए।

Guru Gobind Singh



सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर जनपद भर में याद किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संजय डीलर ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह एक महान योद्धा होने के साथ-साथ एक अच्छे कवि और लेखक भी थे और उन्हें संस्कृत, फारसी सहित अनेकों भाषाओं का ज्ञान था। वह बहुत ही सरल, सहज और भक्ति-भाव वाले व्यक्ति थे।



संजय डीलर ने बताया की अगर गुरु गोविंद सिंह को धोखे से ना मारा गया होता तो मुगल साम्राज्य पहले ही समाप्त हो गया होता। संजय डीलर ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जैसी महान शख्सियत सदियो में कभी कभार ही जन्म लेती है। उन्होंने लोगों से गुरु गोविंद सिंह जी के महान व्यक्तित्व और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।


Related posts

जनपद में चल रहा आयुष्मान पखवाड़ा, सूची में शामिल शेष लाभार्थियों के बनेगे : नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड

jantanow

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

jantanow

बसौद गांव में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

jantanow

खेकड़ा रामलीला : मारीच वध से लेकर राम-सुग्रीव मिलन तक का हुआ भव्य मंचन

jantanow

राजकीय कन्या इंटर कालेज बागपत में नवप्रवर्तन जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

jantanow

Baghpat News : बागपत के व्यापारियों ने सोनीपत जनपद में जाकर की कावड़ियों की सेवा

jantanow

Leave a Comment