Janta Now
डा राममनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर किया गया याद
Historyउत्तर प्रदेशजिलाबागपतराजनीतिराज्य

डा राममनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर किया गया याद

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 

देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों( freedom fighter )में शुमार डा राममनोहर लोहिया जी को उनकी पुण्यतिथि पर जनपदभर में याद किया गया। समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर कार्यकर्त्ताओं ने डा राममनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण करके व पुष्प चढ़ाकर कर अपनी श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर सपा के प्रदेश सचिव हाजी शकील शाह ने कहा कि लोहिया जी ने वो रास्ता दिखाया जो आज भी प्रासंगिक है।




आज भी अगर हम उनके दिखाये रास्ते और सिद्धांतों पर चलें तो समाज की तमाम समस्याओं का समाधान हो सकता है। शकील शाह ने कहा कि आज तक भी देश के शोषित, वंचित, पीड़ित लोगो को समाज में वो हक और सम्मान नहीं मिला, उनके लिए डॉ लोहिया जी ने अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया।




शकील शाह ने कहा कि वह और उनकी समाजवादी पार्टी (Samajwadi party)  लोहिया जी के सिद्धान्तों के साथ आगे बढ़ रहे है और देश पर शहीद हुए देशभक्तों और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के सपनो का खुशहाल भारत बनाना चाहते है। उन्होने लोगों से डा राममनोहर लोहिया (Dr.RamManohar Lohia) जी के महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर सपा के अनेकों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।


Related posts

CBSE 10th result 2022 : गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के 10 वीं परीक्षा में शत-प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

jantanow

बागेश्वर मंदिर बागपत में चल रहे रामायण पाठ का पूर्णिमा को होगा समापन

jantanow

माँ वैष्णो देवी मंदिर पर रामचरितमानस पाठ के समापन पर विशाल भंडारा हुआ संपन्न

RamNaresh

जालौन में योगी ने की तोहफों की बारिश , अब गांव भी बनेंगे स्मार्ट

jantanow

Baghpat News : युवाओं ने प्रकृति के साथ समन्वय में दिनचर्या अपनाने का लिया संकल्प

jantanow

Holi 2023 : होली खेलते समय कैमिकल रंगों का इस्तेमाल ना करें : डॉ विभाष राजपूत

jantanow

Leave a Comment