Home » राज्य » भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने गांधी जयंती पर विभिन्न बूथों में सफाई अभियान चलाया

भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने गांधी जयंती पर विभिन्न बूथों में सफाई अभियान चलाया

Picture of ( ब्यूरो चीफ ) रामनरेश ओझा

( ब्यूरो चीफ ) रामनरेश ओझा

जालौन: भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी जयंती एवं पितृ विसर्जन के अवसर बड़ी माता मंदिर परिसर एवं विभिन्न बूथों में सफाई अभियान चलाया।सफाई अभियान

आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल कुठौंद में मातृ शक्ति की शान जनप्रिय पूजा शुक्ला नेता जी की जन्म भूमि वाले बूथ संख्या 44 एवं क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर भी जाकर सर्वसमाज की नेता पूजा शुक्ला बहन जी ने भाजपा पदाधिकारीयों एवं ग्रामीण बंधुओं के साथ पूरी दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ने वाले आजादी के महानायक राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की जयंती पर नमन कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए।पूजा शुक्ला

पूजा शुक्ला नेता जी की टीम के द्वारा पितृ विसर्जन एवं नवदुर्गा जागरण के पर्व पर बड़ी माता दुर्गा मन्दिर परिसर कुठौंद एवं घरों में जाबरे वाले स्थलो वाले रास्तों की साफ सफाई कार्य कर प्रधान नरेन्द्र महन्त, मंडल संयोजक अमेय पाण्डेय, पूजा शुक्ला नेता जी के द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारीयो के फूल माला डालकर अंग वस्त्र भेंट किए गए।

गांधी जयंती साथ में कुठौंद प्रधान नरेंद्र महंत, सचिव शिवम् बाजपेई, शक्तिकेंद्र प्रभारी कुलदीप मिश्रा,पवन शर्मा (पत्रकार जी ), शक्तिकेंद्र संयोजक सुमित सोनी, बड़े भाईसाहब मनोज दीक्षित प्रधान प्रतिनिधी,पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह निषाद मंडल उपाध्यक्ष अनिल पाल,अमित गुप्ता, जनसेवक वरुण शुक्ला ,वन्दना राजपूत, महेंद्र सिंह सैकडो की संख्या में भाई बहन स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स