Home » उत्तर प्रदेश » सहारनपुर के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, 14.38 करोड़ की संपत्ति उजागर

सहारनपुर के रिटायर्ड इंस्पेक्टर के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, 14.38 करोड़ की संपत्ति उजागर

Picture of jantaNow

jantaNow

 क्राइम रिपोर्टर, सचिन सिंह चौहान

सहारनपुर/मेरठ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत शनिवार को मेरठ विजिलेंस सेक्टर ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सीबीसीआईडी लखनऊ में इंस्पेक्टर पद से 2024 में सेवानिवृत्त हुए प्रेमवीर सिंह राणा की आय से अधिक संपत्ति के मामले में सहारनपुर स्थित उनके सात ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की गई। विजिलेंस की इस कार्रवाई ने पश्चिमी यूपी के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

मेरठ

आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने शनिवार सुबह सहारनपुर में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के सात ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की। मेरठ विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई में अब तक 14 करोड़ 38 लाख से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। टीम अभी भी घरों और फार्म हाउस की बारीकी से जांच कर रही है।

एसपी विजिलेंस राजीव कुमार के नेतृत्व में मेरठ सेक्टर की चार टीमों ने यह कार्रवाई की। कई घंटों से चल रही इस छापामार कार्रवाई में अभी तक काफी अहम दस्तावेज, बैंक पासबुक, बीमा पॉलिसियां, ज्वेलरी और संपत्ति से जुड़े कागजात जब्त किए गए। विजिलेंस टीम ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई।

मेरठ

सात ठिकानों पर छापा

टीम ने ब्रजेश नगर स्थित प्रेमवीर के तीन मकानों और शेखपुरा कदीन स्थित फार्म हाउस समेत कुल सात ठिकानों पर छापेमारी की। मकान संख्या बी-80, ब्रजेश नगर से 71,500 रुपये मूल्य का फर्नीचर, बैंक दस्तावेज और शस्त्र खरीद रसीदें मिली हैं। मकान की कीमत 1.20 करोड़ आंकी गई है। मकान संख्या बी-27 से 20.59 लाख की ज्वेलरी, 7.18 लाख का घरेलू सामान और 12 बैंक खातों के दस्तावेज बरामद हुए। इस मकान की कीमत 1.5 करोड़ बताई गई।

एक मकान को किराये पर भी दिया

कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी हुई। ब्रिजेश नगर में दो से तीन मंजिल मकान है। इनकी कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक है। इन मकानों से ज्वैलरी, बैंक खातों की पासबुक, पॉलिसी की रसीद और घरेलू सामान मिला है।

मकान संख्या बी-8 में चार किराएदार रहते मिले। इसकी कीमत लगभग 80 लाख आंकी गई। ग्राम शेखपुरा स्थित फार्म हाउस और उससे जुड़ी तीन भूमियों में 9.60 लाख मूल्य का सामान और कुल 10.5 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ। फार्म हाउस में बना बड़ा हॉल करीब 70 लाख की लागत से तैयार किया गया था। इसके अलावा टीम को 23 बैनामे कृषि, आवासीय प्लॉट, स्कॉर्पियो और डिजायर कार, एक बाइक, एलआईसी पॉलिसियों की रसीदें और कई बैंक खातों की जानकारी भी मिली है। कुल मिलाकर संपत्ति का मूल्यांकन 14.38 करोड़ रुपये से अधिक का पाया गया है।

फार्म हाउस में बना बड़ा हॉल

देहात कोतवाली क्षेत्र शेखपुरा कदीम गांव के पास करीब 12 बीघे में फार्म हाउस बना है। फार्म हाउस में बड़ा हॉल बना हुआ है। गोशाला और अन्य जमीन भी है। उनके पास से दो कार भी मिली हैं। विजिलेंस की कार्रवाई सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चली

सितंबर 2025 में दर्ज हुआ था केस

प्रेमवीर सिंह राणा सीबीसीआईडी लखनऊ में निरीक्षक पद पर तैनात थे और वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त हुए थे। 22 सितंबर 2025 को उनके खिलाफ मेरठ सतर्कता अधिष्ठान थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में उनकी आय से अधिक करीब 2.92 करोड़ की संपत्ति सामने आई थी, जिसका वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके थे। प्रेमवीर की मेरठ, नोएडा से लेकर शामली तक तैनाती रही है। प्रेमवीर राणा का करियर पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गुजरा मेरठ, नोएडा, शामली, सहारनपुर समेत कई जगहों पर उन्होंने सेवाएं दी हैं। इसी दौरान उन पर अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे थे।

गांव में शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

प्रेमवीर के खिलाफ शिकायत उनके ही गांव निरपुड़ा, जनपद बागपत के निवासी राममेहर ने की थी। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार के विज्ञापन देखकर शिकायत दर्ज कराई थी। कार्रवाई शुरू होने के बाद गांव में जश्न मनाया गया और सामूहिक भोज का आयोजन भी हुआ। परिवार में दो बेटे हैं। एक डॉक्टर और दूसरा आर्मी अफसर है। पत्नी गृहिणी है।

विजिलेंस टीम के मुताबिक, जब्त किए गए दस्तावेजों और संपत्ति संबंधी अभिलेखों की जांच जारी है। विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद अवैध संपत्ति का विस्तृत ब्योरा शासन को भेजा जाएगा, जिसके बाद अगली कार्रवाई तय की जाएगी।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स