Baghpat News Today : पावला के शिव मंदिर में जलाये गये 21 हजार दीये

Baghpat News Today : पावला के शिव मंदिर में जलाये गये 21 हजार दीये

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। दीपावली ( Diwali 2022 ) के शुभ अवसर पर पावला गांव के प्राचीन शिव मंदिर में दीपावली का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस दिन मंदिर परिसर में 21 हजार दीये जलाये गये। दीये जलने पर मंदिर का नजारा अत्यधिक मनमोहक लग रहा था। इसे देखने के लिए दूर-दूर … Read more

स्वतंत्रता दिवस पर सुन्हैड़ा गांव में हुआ भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर सुन्हैड़ा गांव में हुआ भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत के सुन्हैड़ा गांव में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुन्हैड़ा के रेलवे स्टेशन पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामवासी एकत्रित हुए। रेल विभाग के वाणिज्य निरीक्षक राज रत्न सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी ग्रामवासियों ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और उनके … Read more

उत्तर भारत के प्रसिद्ध जैन तीर्थ में हुई मंगल कलशो की स्थापना

उत्तर भारत के प्रसिद्ध जैन तीर्थ में हुई मंगल कलशो की स्थापना

रिपोर्ट – गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। उत्तर भारत के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थलों में शुमार अतिशय क्षेत्र जय शांतिसागर निकेतन मंड़ौला गाजियाबाद में श्रुत साधना वर्षायोग का प्रारम्भ हो चुका है। जय शांतिसागर निकेतन मंड़ौला में प्रारम्भ हो चुके श्रुत साधना वर्षायोग की चातुर्मास अवधि में 9 सितम्बर 2022 तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का … Read more

रामरहीम इन्सा ने किया इंसानियत को गौरवान्वित

रामरहीम इन्सा ने किया इंसानियत को गौरवान्वित

रिपोर्ट – बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत – डेरा सच्चा सौदा आश्रम अपनी स्थापना के आरम्भ से ही अपने नेक और मानवता की भलाई के कार्यों के लिए जाना जाता है। वर्तमान में डेरा सच्चा सौदा आश्रम विश्वभर में लगभग 140 मानव भलाई के कार्य कर रहा है। डेरे के विश्वभर में करोड़ों अनुयायी … Read more

धूमधाम के साथ मनाया गया बाहुबली नेता दीपक यादव का जन्मदिन

धूमधाम के साथ मनाया गया बाहुबली नेता दीपक यादव का जन्मदिन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत – प्रसिद्ध समाजसेवी और बाहुबली जनप्रिय नेता दीपक यादव ने अपना 49 वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर एक हवन का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली एनसीआर के सैकड़ों लोगो ने भाग लिया और दीपक यादव की लम्बी आयु होने की कामना … Read more

रटौल आम को जीआई टैग दिलवाने वाली हस्तियों को किया गया सम्मानित

रटौल आम को जीआई टैग दिलवाने वाली हस्तियों को किया गया सम्मानित
रिपोर्ट - बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत -  रटौल आम अपने रसीले स्वाद के लिये देश ही नही बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी विशेष पहचान बनाये हुए है। विश्वभर में प्रसिद्ध इस रटौल आम को अब जियोग्राफिकल इंड़िकेशन रजिस्ट्री भारत सरकार द्वारा मान्यता प्रदान करते हुए जीआई टैग प्रदान किया गया है। जीआई टैग मिलने की खुशी में रटौल सहित समस्त जनपद बागपत में खुशी का माहौल है। जीआई टैग मिलने की खुशी में रटौल के फरीदी गार्डन में रटौल मैंगो प्रोड़यूसर एसोसिएशन द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रटौल आम को जीआई टैग दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में देश व प्रदेश की अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ऑल इण्ड़िया मैंगो एण्ड़ फ्रूट डिवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष जुनैद फरीदी ने बताया कि उनके दादा स्व शेख मौहम्मद अफाक फरीदी ने सन 1920 में शोहरा ए अफाक नर्सरी को रटौल में स्थापित किया और आम पर अनेकों शोध किये।
रटौल आम को जीआई टैग दिलवाने वाली हस्तियों को किया गया सम्मानित
रटौल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुॅंचाने के लिए शेख मौहम्मद अफाक फरीदी व उनके वंशजों की हुई प्रशंसा

उन्होंने इस नर्सरी में सैकड़ों आम की किस्मों को इजात किया। इन्ही आम की किस्मों में उन्होंने रटौल आम को भी इजात किया और ऐसा स्वादिष्ट व रसीला आम विश्व को दिया जिसकी तुलना किसी अन्य आम से नही की जा सकती। रटौल मैंगो प्रोड़यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एड़वोकेट उमर फरीदी ने बताया कि उनके पड़दादा द्वारा इजात किये रटौल आम को जीआई टैग दिलवाने के लिए उनके पिता जुनैद फरीदी ने वर्ष 2010 में आवेदन किया था। वर्षों की मेहनत के बाद 17 सितम्बर वर्ष 2021 को जियोग्राफिकल इंड़िकेशन रजिस्ट्री भारत सरकार द्वारा रटौल आम को जीआई टैग नम्बर 206 सर्टिफिकेट नम्बर 401 प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर स्व शेख मौहम्मद अफाक फरीदी की पड़पोत्री एड़वोकेट बूशरा फरीदी ने कहा कि जीआई टैग दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली हस्तियों को सम्मानित करते हुए उनका परिवार और समस्त रटौलवासी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी बागपत डॉ राजकमल यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व सिचाई मंत्री डॉ मैराजूद्दीन, डॉ शैलेन्द्र राजन, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, कय्यूम कुरैशी, सरफराज मुकीम, इसलाम सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

इंसानियत और दरियादिली में बनायी बागपत के नवाबों ने अपनी अमिट पहचान

इंसानियत और दरियादिली में बनायी बागपत के नवाबों ने अपनी अमिट पहचान

रिपोर्ट – बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। [penci_button link=”https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMMyXpgswtKK-Aw?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi” icon=”fa fa-address-book” icon_position=”left”]Google News[/penci_button] बागपत – नवाब खानदान सदियों से ही हिन्दू-मुस्लिम एकता व आपसी भाईचारे का प्रबल समर्थक माना जाता है और क्षेत्र की अमन-शांति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता आ रहा है। बागपत के नवाबों ने अपनी इंसानियत और दरियादिली से देशभर में अपनी एक … Read more

Draupadi Murmu आज राष्ट्रपति पद के लिए भरेगी अपना नामांकन

Draupadi Murmu आज राष्ट्रपति पद के लिए भरेगी अपना नामांकन

Draupadi Murmu आज राष्ट्रपति पद के लिए भरेगी अपना नामांकन नई दिल्ली – राष्ट्रपति (President) पद के चुनाव में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू [Draupadi Murmu] आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी. संसद परिसर में दाखिल होने वाले मुर्मू के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी ने पूरी तैयारियां कर ली हैं.इसके लिए पार्टी ने अपने … Read more

UP Board Result 2022 Live : यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा, जाने लेटेस्ट अपडेट

UP Board Result 2022 Live : यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा, जाने लेटेस्ट अपडेट

UP Board Result 2022 Live : यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा, जाने लेटेस्ट अपडेट UP Board Result 2022 Live  : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जल्दी यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। रिजल्ट की तारीख जानने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा … Read more

आऊत बाबा मन्दिर में हुआ जागरण, हवन, कीर्तन और भंडारे का आयोजन

रिपोर्ट – बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत – हजारों वर्ष प्राचीन आऊत बाबा खेड़का मन्दिर में दो दिनों से चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों का आज विधि-विधान के साथ समापन हो गया। हर वर्ष की भॉंति इस वर्ष भी जेठ के दशहरे के शुभ अवसर पर मन्दिर प्रांगण में माँ भगवती के भव्य व विशाल जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कृष्णपाल मलिक सहित राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक आदि क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और धर्म लाभ उठाया। सिसाना-बाघू स्थित इस हजारों वर्ष प्राचीन मन्दिर में जागरण के उपरान्त हवन व कीर्तन आयोजन किया गया और विशाल भंड़ारा लगाया गया। सुबह से शाम तक चले भण्ड़ारे में दूर-दराज क्षेत्रों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

शहरे के शुभ अवसर आयोजित माँ भगवती के जागरण की समाप्ति पर लगे विशाल भंड़ारे में दूर-दराज क्षेत्रों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

भयंकर गर्मी के मध्यनजर श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी के साथ-साथ गन्ने के रस की प्याऊ लगायी गयी थी। मन्दिर के गुरूजी बिजेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि आऊत बाबा का यह मन्दिर अत्यन्त प्राचीन और प्रसिद्ध मन्दिरों में शुमार है। हर वर्ष देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुगण बाबा के दरबार में आते है। बताया कि मंदिर में वर्षभर धार्मिक कार्यक्रम चलते रहते है। दीपावली और जेठ के दशहरे की यहाँ पर विशेष मान्यता है और इस समय यहाँ पर श्रद्धालुओं की भारी-भीड़ उमड़ती है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कृष्णपाल मलिक सहित राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक आदि क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने की कार्यक्रम में शिरकत
बताया कि मन्दिर को वर्तमान रूप देने में जौहरी व मिहीलाल के परिवारजनों सहित समस्त सहयोगकर्त्ताओं का वे हार्दिक आभार व्यक्त करते है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कृष्णपाल मलिक, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता विपुल जैन बागपत, मंदिर को वर्तमान स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मिहीलाल के पौते और बूटा सिंह के पुत्र मदनलाल चंडीगढ़, संदीप चौहान, बबलू पंडित, फिरोज, विक्की, अनिल, गंगाराम सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।