सचिन सिंह चौहान, क्राइम रिपोर्टर
UP Crime New: यूपी एसटीएफ ने बुलंदशहर में एक लाख के इनामी डकैत विनोद गड़ेरिया को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। एसटीएफ नोएडा यूनिट और डकैत के बीच शुक्रवार कि देर शाम बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। जवानों ने विनोद गड़ेरिया को सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग कि इसी दौरान गोली लगने से विनोद गड़ेरिया घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है।
अप्रैल में ADG मेरठ जोन ने रखा था एक लाख का इनाम
डकैत विनोद गड़ेरिया शामली में कैराना क्षेत्र के इसोपुर खुरगान गांव का रहने वाला था। वह मुजफ्फरनगर में 6 से अधिक डकैती के मामलों में वांटेड था। डकैती की सभी वारदात उसने 2024 में की थी। उसके जिंदा या मुर्दा पकडे जाने पर अङ्ग मेरठ जोन ने अप्रैल 2025 में एक लाख रूपये का इनाम घोषित किया था। उसके साथी अजयवीर पर 50 हजार और 12 गैंग मेंबर्स पर 25-25 हजार का इनाम रखा था।
विनोद 2006 से अपराध की दुनिया में था। उसके खिलाफ डकैती, हत्या और लूट जैसे 40 से ज्यादा मुकदमे मुजफ्फरनगर शामली और बागपत के थानों में दर्ज है। 2012 में एक डकैती के मुकदमे में उसे 7 साल की सजा सुनाई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हसि। आगे की कार्यवाही की जा रही है।
फरवरी 2025 में मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में पुलिस और क्राइम ब्रांच की गैंग से मुठभेड़ हुए थी। इस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अजयपाल उर्फ अजयवीर ढेर कर दिया गया था। लेकिन विनोद गड़ेरिया और उसका साथी संदीप मौके से फरार हो गए थे।