Janta Now
मुलायम सिंह जैसी महान शख्सियत सदियों में कभी कभार जन्म लेती है - संजय डीलर
उत्तर प्रदेशदेशबागपतराजनीतिराज्य

UP NEWS : मुलायम सिंह जैसी महान शख्सियत सदियों में कभी कभार जन्म लेती है – संजय डीलर

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

Up news :देश के बड़े धर्मनिरपेक्ष नेताओं में शुमार समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ( Mulayam singh yadav )के देवलोकगमन के समाचार से जनपद बागपत की जनता में शोक की लहर दौड़ गयी है। हर कोई अपने-अपने तरीके से देश के महान नेता मुलायम सिंह यादव को याद कर रहा है और श्रद्धाजली अर्पित कर रहा है। बागपत के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य संजय डीलर निबाली ने बताया कि मुलायम सिंह यादव जैसी महान शख्सियत कभी-कभार ही जन्म लेती है।

मुलायम सिंह जैसी महान शख्सियत सदियों में कभी कभार जन्म लेती है - संजय डीलर

(Mulayam Singh Yadav current news) संजय डीलर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पूरा जीवन देशहित में कार्य किया और विभिन्न धर्मो के लोगों में आपसी भाईचारा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उत्तर प्रदेश राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहने वाले मुलायम सिंह बहुत ही हंसमुख, मिलनसार, दूरदर्शी और महान व्यक्तित्व वाले शख्स थे। बताया कि मुलायम सिंह यादव आठ बार विधान सभा के सदस्य, सहकारिता और पशुपालन मंत्री, विधान परिषद के सदस्य, विधान परिषद में विपक्ष के नेता, विधान सभा में विपक्ष के नेता, केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री रहे। कहा कि वह लोगों के सुख-दुख में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उन्होंने जरूरतमंद लोगों की सहायता करने और विभिन्न धर्मो व जातियों की बीच आपसी सौहार्द को बढ़ाने में महत्वूपर्ण योगदान किया। उन्होंने कभी लोगों में छोटे-बड़े, ऊॅच-नीच आदि का भेदभाव नही किया और सम्पूर्ण जीवन देश और देशवासियों के हित में कार्य किया। संजय डीलर ने कहा कि उनका निधन समस्त देश व समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कर पाना संभव नही है।



Related posts

सात दिवसीय मशरूम उत्पादन तकनीक विषय पर रोजगारपरक प्रशिक्षण सम्पन्न

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 43 शिकायतों में तीन का निस्तारण

jantanow

मिशन लाइफ की संभावनाओं पर अपने विचार साझा कर रहे है युवा लेखक अमन कुमार

jantanow

धार्मिक रामलीला खेकड़ा ने निकाली रामध्वज यात्रा

श्री धार्मिक रामलीला में हुआ श्री राम वनगमन का भव्य मंचन

लोकनायक जयप्रकाश नारायण का सम्पूर्ण जीवन अनुकरणीय – संजय डीलर

1 comment

marizon ilogert October 19, 2022 at 1:49 pm

Thank you for the good writeup. It in fact was a amusement account it. Look advanced to far added agreeable from you! By the way, how could we communicate?

Reply

Leave a Comment