Home » उत्तर प्रदेश » आगरा » UP NEWS : शादी के जोड़े में इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन, साथ में था दूल्हा, जानें अनोखी लव स्टोरी

UP NEWS : शादी के जोड़े में इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन, साथ में था दूल्हा, जानें अनोखी लव स्टोरी

UP NEWS: शादी के जोड़े में इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन, साथ में था दूल्हा, जानें अनोखी लव स्टोरी
Picture of jantaNow

jantaNow

क्राइम रिपोर्टर, सचिन सिंह चौहान | आगरा 

UP News : उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी के बाद विदाई का एक ऐसा अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को चौंका दिया। दुल्हन को ससुराल ले जाने के बजाय दूल्हा उसे सरकारी नौकरी के इंटरव्यू के लिए सीधे विकास भवन ले गया। खास बात यह रही कि दुल्हन ने शादी के जोड़े में ही इंटरव्यू देने के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। लेकिन इलाके में इस शादी की खूब चर्चा हो रही है।

आगरा के लादूखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र का यह मामला चर्चा में है। यहां ब्लॉक मुख्यालय के रहने वाले मनोज कुशवाहा साइबर कैफे चलाते है। वह अनीशा कुशवाहा करीब तीन महीने पहले किसी काम से उनके साइबर कैफे पर आयी थी। अनीशा पास के ही गांव की रहने वाली है। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।UP NEWS: शादी के जोड़े में इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन, साथ में था दूल्हा, जानें अनोखी लव स्टोरी

दोनों के परिवारों से बात हुई तो घरवालों ने भी रिश्ते को मंजूरी दे दी। 21 फरवरी को मनोज और अनिशा की शादी तय हुई और धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ।

शादी के तुरंत बाद इंटरव्यू का दिन दूल्हे ने दिया साथ

इसी बीच एक दिलचस्प मोड़ आया। शादी से एक दिन पहले अनिशा को पता चला कि रविवार को विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए उसका इंटरव्यू निर्धारित है। उसने शादी से पहले ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर रखा था। दुल्हन बनी अनीशा ने यह बात मनोज को बताई। सवाल था कि शादी के तुरंत बाद गांव से शहर कैसे पहुंचा जाएगा? पहले तो अनीशा ने सोचा कि इंटरव्यू छोड़ दिया जाए, लेकिन मनोज ने कहा कि इंटरव्यू नहीं छूटेगा, हम रास्ता निकालेंगे। शादी की रस्में जल्द पूरी कराई गई। मनोज ने परिजनों को पूरी बात बताई। दोनों परिवारों ने भी खुशी-खुशी सहमति दी कि दुल्हन को पहले इंटरव्यू दिलाया जाएगा।

इसके बाद विदाई की रस्म पूरी होते ही मनोज अपनी दुल्हन को लेकर ससुराल जाने के बजाय सीधे आगरा जिला मुख्यालय विकास भवन पहुंच गया। वहां अनीशा ने शादी के जोड़े में ही इंटरव्यू दिया।

दुल्हन का जज्बा देख लोग भी हैरान

फेरों की रस्में पूरी होने के बाद जब विदाई का समय आया तो मनोज अपनी दुल्हन को ससुराल ले जाने के बजाय सीधे आगरा स्थित विकास भवन पहुंचे। दुल्हन के जोड़े में अनीशा को इंटरव्यू देने पहुंचते देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। कई लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

इंटरव्यू के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन

मनोज ने कहा- मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी अपने पैरों पर खड़ी हो। उसने जो सपने देखे हैं, उसे पूरा करने में उसकी मदद करूं। वहीं, इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दुल्हन पति के साथ विकास भवन से ससुराल विदा हो गई।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स