Home » उत्तर प्रदेश » बागपत » यूपीएससी में चयनित होकर रिपुदमन सिंह ने किया बागपत का नाम रोशन

यूपीएससी में चयनित होकर रिपुदमन सिंह ने किया बागपत का नाम रोशन

UPSC
Picture of भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 

बागपत के गांव लधवाड़ी के रहने वाले दिल्ली सरकार के स्कूल से रिटायर्ड प्रधानाचार्य टीपी सिंह के पुत्र रिपुदमन सिंह का यूपीएससी ( UPSC )में चयन होने पर जनपद बागपत में खुशी की लहर है। रिपुदमन के मामा संजीव कुमार जो किसान इंटर कॉलेज मवीकलां बागपत में वाईस प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत है। UPSC

उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। संजीव कुमार ने बताया कि रिपुदमन सिंह ने यूपीएससी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 977 वीं रैंक हासिल की। कहा कि वर्तमान में रिपुदमन सिंह के पिता टीपी सिंह गाजियाबाद के इन्दिरापुरम में रहते है और उनका पैतृक गांव लधवाड़ी है। गांव के लोग रिपुदमन सिंह की इस उपलब्धि में स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे है और पूरे गांव में हर्ष की लहर है। रिपुदमन सिंह की इस उपलब्धि पर उन्हें प्रसिद्ध समाज सेवी यशपाल सिंह व नेशनल अवार्डी विपुल जैन सहित सैंकड़ो लोगो ने बधाई दी।

भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा
Author: भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

पेशे से पत्रकार , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं विभिन्न न्यूज़ पोर्टल का अनुभव, सभी चैनलों का अपना अपना एजेंडा लेकिन मेरी विचारधारा स्वतंत्र पत्रकार की "राष्ट्र हित सर्वप्रथम"

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स