Home » राज्य » किसानो के मसीहा थे महेन्द्र सिंह टिकैत – अजय चौहान

किसानो के मसीहा थे महेन्द्र सिंह टिकैत – अजय चौहान

किसानो के मसीहा थे महेन्द्र सिंह टिकैत - अजय चौहान
Picture of भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 

Baghpat New: जनपद बागपत में प्रसिद्ध किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती को बड़ें ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत बागपत के पूर्व सदस्य व प्रमुख समाजसेवी अजय चौहान ने बताया कि महेन्द्र सिंह टिकैत (Mahendra Singh) एक महान शख्सियत के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त किसानों के हितो के लिए संघर्ष किया।

किसानो के मसीहा थे महेन्द्र सिंह टिकैत - अजय चौहान
महेन्द्र सिंह टिकैत – अजय चौहान




उन्होंने किसानों की जायज मांगो को पूरा कराने के लिए रैलियां निकाली, धरना-प्रदर्शन किये, जिसके लिए उनको कई बार जेल भी जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी कदम पीछे नही हटाये और निस्वार्थ भाव से किसानों की सेवा करते रहे। उन्होंने हर कदम पर किसानों का साथ दिया जिस कारण उनको किसानों का मसीहा कहा जाने लगा। ना सिर्फ किसान जो भी व्यक्ति इंसाफ मांगने के लिए उनके दर पर आया, उन्होंने अविलम्ब उस व्यक्ति की सहायता की।




महेन्द्र सिंह टिकैट सभी धर्मो का आदर व सम्मान करते थे। जात-पात, ऊॅंच-नीच, छोटा-बड़ा जैसे शब्द उनकी वर्णमाला में थे ही नही। अजय चौहान ने बताया कि महेन्द्र सिंह टिकैत ने दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराईयों को समाज से उखाड़ फैकने के लिए जीवन पर्यन्त प्रयास किये। बेटे और बेटियों में अन्तर ना करे और सभी शिक्षित हो इसके लिए लोगों को जागरूक किया।



वह एक महान देशभक्त थे और जब भी देश पर संकट आया, उन्होंने आगे बढ़कर देश की सेवा की। बताया कि महेन्द्र सिंह टिकैत जैसी शख्सियतें लोगों के दिलो में रहा करती है वह कभी मरा नही करती। अजय चौहान ने लोगों से महेन्द्र सिंह टिकैत के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।


भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा
Author: भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

पेशे से पत्रकार , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं विभिन्न न्यूज़ पोर्टल का अनुभव, सभी चैनलों का अपना अपना एजेंडा लेकिन मेरी विचारधारा स्वतंत्र पत्रकार की "राष्ट्र हित सर्वप्रथम"

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स