Home » जालौन » जिला » डा राममनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर किया गया याद

डा राममनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर किया गया याद

डा राममनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर किया गया याद
Picture of भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 

देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों( freedom fighter )में शुमार डा राममनोहर लोहिया जी को उनकी पुण्यतिथि पर जनपदभर में याद किया गया। समाजवादी पार्टी के जिला मुख्यालय पर कार्यकर्त्ताओं ने डा राममनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण करके व पुष्प चढ़ाकर कर अपनी श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर सपा के प्रदेश सचिव हाजी शकील शाह ने कहा कि लोहिया जी ने वो रास्ता दिखाया जो आज भी प्रासंगिक है।




आज भी अगर हम उनके दिखाये रास्ते और सिद्धांतों पर चलें तो समाज की तमाम समस्याओं का समाधान हो सकता है। शकील शाह ने कहा कि आज तक भी देश के शोषित, वंचित, पीड़ित लोगो को समाज में वो हक और सम्मान नहीं मिला, उनके लिए डॉ लोहिया जी ने अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया।




शकील शाह ने कहा कि वह और उनकी समाजवादी पार्टी (Samajwadi party)  लोहिया जी के सिद्धान्तों के साथ आगे बढ़ रहे है और देश पर शहीद हुए देशभक्तों और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के सपनो का खुशहाल भारत बनाना चाहते है। उन्होने लोगों से डा राममनोहर लोहिया (Dr.RamManohar Lohia) जी के महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर सपा के अनेकों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।


भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा
Author: भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

पेशे से पत्रकार , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं विभिन्न न्यूज़ पोर्टल का अनुभव, सभी चैनलों का अपना अपना एजेंडा लेकिन मेरी विचारधारा स्वतंत्र पत्रकार की "राष्ट्र हित सर्वप्रथम"

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स