Home » उत्तर प्रदेश » बागपत » उड़ान युवा मंडल की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में 3112 लोगों ने किया प्रतिभाग

उड़ान युवा मंडल की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में 3112 लोगों ने किया प्रतिभाग

Picture of Baghpat

Baghpat

बड़ौत/बागपत। विज्ञान में महिलाओं एवं लड़कियों के अंतरराष्ट्रीय दिवस 2024 के उपलक्ष्य में ट्यौढी के उड़ान युवा मंडल द्वारा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्विज में 3112 लोगों ने प्रतिभाग कर विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं एवं लड़कियों के योगदान के विषय में जानकारी ली जिसमें 1173 लोगों को पूर्ण अंक प्राप्त करने पर डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किया गया।

उड़ान युवा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की पहल पर प्रतिवर्ष 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं एवं लड़कियों के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस विशेष दिन का उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। भारत के प्रसंग में ऐसे अनेकों उदाहरण है जिसमें मिसाइल वूमेन ऑफ इंडिया डॉ टेसी थॉमस और रॉकेट वूमेन ऑफ इंडिया डॉ ऋतु करिढाल जैसी महिला वैज्ञानिकों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

उड़ान युवा मंडल के ऑनलाइन क्विज को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत प्लेटफार्म पर प्रकाशित किया गया जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की संकलित रिपोर्ट को विज्ञान प्रसार को भेजा जाएगा। आगामी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय दिवसों पर भी उड़ान युवा मंडल द्वारा इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स