Home » उत्तर प्रदेश » बागपत » अहिंसा और सामाजिक एकता में विश्वास करते थे महात्मा गांधी : अजय तोमर

अहिंसा और सामाजिक एकता में विश्वास करते थे महात्मा गांधी : अजय तोमर

अहिंसा और सामाजिक एकता में विश्वास करते थे महात्मा गांधी : अजय तोमर
Picture of jantaNow

jantaNow

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

जनपद भर में राष्ट्रपिता स्व महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई। सभी ने उनकी प्रतिमा पर फूल-माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर छपरौली के पूर्व विधायक एवं रालोद वरिष्ठ नेता डॉ अजय तोमर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके कार्य व उपलब्धियां गिनाई। कहा कि महात्मा गांधी ऐसे महापुरूष थे, जो अहिंसा और सामाजिक एकता में विश्वास करते थे।




अहिंसा और सामाजिक एकता में विश्वास करते थे महात्मा गांधी : अजय तोमर

 

12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए LIC की best Policy , प्रतिदिन ₹100 की बचत पर मिलेगा इतना रिटर्न

उन्होंने भारत में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा सामाजिक विकास के लिए हमेशा संघर्ष किया। उन्होंने भारतीयों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया। वह भारतीय संस्कृति से अछूत और भेदभाव की परम्परा को नष्ट करने के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी की हम उनके बताये रास्ते का अनुसरण करें। उन्होंने सभी को गांधी जी के सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलने की शपथ दिलाई।



jantaNow
Author: jantaNow

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स