Home » उत्तर प्रदेश » बागपत » पीएम के देखो अपना देश के आह्वान को गति प्रदान करेगा उड़ान

पीएम के देखो अपना देश के आह्वान को गति प्रदान करेगा उड़ान

उड़ान टूरिज्म क्लब से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा, युवा बनेंगे टूरिज्म एंबेसडर
Picture of jantaNow

jantaNow

बागपत/उत्तर प्रदेश।अमन कुमार 

ministry of tourism – सामाजिक विकास और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे बागपत के ग्रामीण युवाओं के समूह उड़ान युवा मंडल ट्यौढी को पर्यटन मंत्रालय द्वारा युवा टूरिज्म क्लब के रूप में मान्यता दी गई है। इस उपलब्धि के बाद उड़ान युवा मंडल द्वारा बागपत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संकलित एवं प्रचारित कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा। वर्तमान में उड़ान को नेहरू युवा केन्द्र बागपत और विज्ञान प्रसार से संबद्धता प्राप्त है जिसके अंतर्गत सामाजिक जागरूकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा दे रहे है।

ministry of tourism

उड़ान युवा मंडल के अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि जिले के युवाओं को स्वैच्छिक रूप से क्लब में जोड़कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी जिसके अंतर्गत युवाओं को बागपत के महत्वपूर्ण स्थलों की जियो टैगिंग, जानकारी जुटाने और फोटो संकलित करने में शामिल किया जाएगा। साथ ही विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन कर जन जागरूकता हेतु भी कार्य करेंगे। हाल ही में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उड़ान द्वारा बागपत के विभिन्न स्थानों के फोटो को यूनेस्को एवं नेशनल ज्योग्राफिक में भी भेजा गया था।

इन बिंदुओं पर होगा काम:

  • युवाओं को उड़ान के टूरिज्म एंबेसडर के रुप में नियुक्त कर आसपास के महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी जुटाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी जैसे रचनात्मक संसाधनों का प्रयोग कर इंटरनेट मीडिया पर महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी साझा करने का प्रशिक्षण मिलेगा।
  • एक भारत श्रेष्ठ भारत, अतुल्य भारत और पीएम के देखो अपना देश के आह्वान को युवाओं की सक्रिय सहभागिता से बढ़ावा दिया जाएगा।

उड़ान युवा मंडल के बारे में:

 

उड़ान युवा मंडल ट्यौढी, युवाओं का एक समूह है जो युवाओं के लिए युवाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है। उड़ान द्वारा सामाजिक बदलाव, युवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। उड़ान युवा मंडल के अध्यक्ष अमन कुमार के नेतृत्व में उड़ान ने विभिन्न कीर्तिमान स्थापित किए जिसमें प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 के अंतर्गत 70 लाख से अधिक युवाओं को कैरियर, शिक्षा, संसाधन और कौशल विकास संबंधी अवसरों की जानकारी प्रदान करना उल्लेखनीय है।उड़ान युवा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स