Home » युवा / Youth » MYBharat Budget Quest में बागपत के अमन बने विजेता, प्रधानमंत्री से करेंगे संवाद

MYBharat Budget Quest में बागपत के अमन बने विजेता, प्रधानमंत्री से करेंगे संवाद

Picture of Baghpat

Baghpat

बागपत, 08 अप्रैल 2026। जनपद के युवक अमन ने ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर चयन प्राप्त किया है। देशभर के 12 लाख से अधिक युवाओं के बीच हुई इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के चुनिंदा विजेताओं में शामिल अमन अब देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi से सीधे संवाद करेंगे।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ प्लेटफॉर्म पर आयोजित यह पहल युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की एक बड़ी कोशिश है। इसका उद्देश्य केंद्रीय बजट 2026 को युवाओं के लिए सरल बनाना और उन्हें नीति प्रक्रिया में सहभागी बनाना है। प्रतियोगिता तीन चरणों—राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज, राज्य स्तरीय निबंध और अंतिम वर्चुअल संवाद में आयोजित की गई। पहले चरण में 12 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया, जबकि दूसरे चरण में लगभग 47 हजार निबंध प्राप्त हुए।

अमन ने क्विज चरण में मजबूत प्रदर्शन करते हुए निबंध चरण में जगह बनाई। उन्होंने “Human Capital: Investment in Education, Skill Development and Employment” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि विकसित भारत की नींव मानव पूंजी पर ही टिकी है। अपने निबंध में अमन ने विशेष रूप से युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने लिखा कि यदि शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए, कौशल को रोजगार से जोड़ा जाए और युवाओं को सही दिशा मिले, तो भारत की युवा शक्ति विकसित भारत के लक्ष्य को तेजी से हासिल कर सकती है। उन्होंने जिला स्तर पर स्किल मैपिंग, उद्योग से जुड़े प्रशिक्षण और डिजिटल करियर मार्गदर्शन जैसे सुझाव भी दिए।

इस उपलब्धि के बाद अमन का चयन 12 और 13 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित विशेष इंटरैक्टिव सत्र के लिए किया गया है। इस दौरान वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री Narendra Modi से सीधे संवाद करेंगे और विकसित भारत@2047 के लक्ष्य, युवा सशक्तिकरण और बजट की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे। यह संवाद युवाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

‘माय भारत’ जैसे प्लेटफॉर्म देश की युवा शक्ति को एक दिशा देने का काम कर रहे हैं। अमृत काल में “पंच प्रण” के तहत विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य तभी संभव है, जब युवा सक्रिय रूप से इसमें भागीदारी करें। ऐसे में बागपत जैसे जिले से एक युवा का राष्ट्रीय मंच तक पहुंचना इस बदलते भारत की तस्वीर पेश करता है। अमन की इस सफलता से जिले में उत्साह का माहौल है।

Baghpat
Author: Baghpat

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स