Home » बागपत » Baghpat News Today : करतार सिंह आर्य को लोकपाल गुप्ता सम्मान से किया गया सम्मानित

Baghpat News Today : करतार सिंह आर्य को लोकपाल गुप्ता सम्मान से किया गया सम्मानित

Baghpat News Today : करतार सिंह आर्य को लोकपाल गुप्ता सम्मान से किया गया सम्मानित
Picture of jantaNow

jantaNow

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

Baghpat News Today : बागपत के प्रसिद्ध समाजसेवी करतार सिंह आर्य को समाज में अच्छे संस्कारों के प्रचार-प्रसार व सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए लोकपाल गुप्ता सम्मान से सम्मानित किया गया। लोकपाल गुप्ता सम्मान रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की जहाज निर्माण कम्पनी माझगांव डॉक बिल्डर्स लिमिटेड़ के महाप्रबन्धक सौरभ गुप्ता के माध्यम से समाज में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले लोगों और विशिष्ट प्रतिभाओं को प्रदान किया जाता है। सौरभ गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के समय करतार सिंह आर्य के पिता सूरत सिंह ठेकेदार ने ब्रहमणान पूटठी गांव में स्थित अपने आवास में देश की रक्षा के लिए यज्ञ का आयोजन किया था।

Baghpat News Today : करतार सिंह आर्य को लोकपाल गुप्ता सम्मान से किया गया सम्मानित



बताया कि उस समय जो यज्ञ सूरत सिंह ठेकेदार के घर में देश की रक्षा के लिए आरम्भ हुआ था वह यज्ञ आज तक निरन्तर जारी है और वर्ष 1962 से प्रतिदिन इनके घर में देश को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाने के लिए परिवार के लोगों द्वारा यज्ञ किया जाता है। उन्होने करतार सिंह आर्य द्वारा परिवार को एकजुट रखने, संयुक्त परिवार की व्यवस्था को बनाये रखने और जरूरतमंद लोगों की अविलम्ब सहायता करने के लिए करतार सिंह, इनके माता-पिता और परिवार के लोगों की प्रशंसा की। सौरभ गुप्ता ने छिपी हुई प्रतिभाओं और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले लोगों को देश व दुनियां के सामने प्रस्तुत करने के लिए सामाजिक कार्यकर्त्ता विपुल जैन की प्रशंसा की। करतार सिंह आर्य ने लोकपाल गुप्ता सम्मान से सम्मानित किये जाने पर सौरभ गुप्ता का आभार व्यक्त किया और अपनी समस्त उपलब्धियों का श्रेय अपनी माता चरतो देवी और पिता सूरत सिंह ठेकेदार को दिया। इस अवसर पर एड़वोकेट जसपाल राणा, विशेष आर्य, लोकेन्द्र सिंह, वेदिका आर्य, सौरभ गुप्ता के प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता विपुल जैन उपस्थित थे।



jantaNow
Author: jantaNow

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स