Home » उत्तर प्रदेश » बागपत » Bagpat News : काठा गांव की अलका राजा ने बढ़ाया बागपत का मान

Bagpat News : काठा गांव की अलका राजा ने बढ़ाया बागपत का मान

Bagpat News : काठा गांव की अलका राजा ने बढ़ाया बागपत का मान
Picture of jantaNow

jantaNow

देश के प्रतिष्ठित जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट - एक्सएलआरआई जमशेदपुर के द सेंटर ऑफ जेंड़र इक्वलिटी एण्ड़ इन्क्लूसिव लीड़रशिप - सीजीईआईएल की चेयरपर्सन बनी बागपत की अलका राजा।एक्सएलआरआई देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है और आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करवाने हेतू प्रयासरत है

रिपोर्ट – विवेक जैन

Bagpat News :- बागपत के काठा गांव की रहने वाली अलका राजा ने जमशेदपुर स्थित देश के प्रतिष्ठित जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट – एक्सएलआरआई द्वारा संचालित द सेंटर ऑफ जेंड़र इक्वलिटी एण्ड़ इन्क्लूसिव लीड़रशिप की चेयरपर्सन का कार्यभाल संभाल लिया है। जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट – एक्सएलआरआई जमशेदपुर के चेयरमैन विश्व प्रसिद्ध टाटा स्टील लिमिटेड़ के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेन्द्रन है। अलका राजा की इस उपलब्धि पर जनपद बागपत और उनके गांव काठा में खुशी की लहर है और उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़े-बड़ौत में हुआ पश्चिम उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा लग्न सगाई समारोह

यह भी पढ़े-यूपी गॉट टैलेंट में क्रिएशन ग्रुप के सिंगिंग कलाकारों ने मचाया धमाल

अलका राजा ने बताया कि देश के उद्योगजगत, शिक्षाजगत सहित विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में लैंगिक असमानता को समाप्त कराने पर उनका मुख्य फोकस रहेगा। इसके लिए उनकी संस्था विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियानों और सम्पर्क अभियानों के माध्यम से इस दिशा में कार्य करेगी। उन्होंने देश में आर्थिक गतिविधियों में लिंग अनुपात में काफी अन्तर होने पर चिंता व्यक्त की और बताया कि वैश्विक दृष्टि से लिंग अनुपात में भारत 140 वें स्थान पर आता है। 

एक्सएलआरआई देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है और देश को महिलाओं को दिये जाने वाले सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। बताया कि हमारा संस्थान आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करके समाज में बेहतर संतुलन बनाने के लिए प्रयासरत है और संस्थान ने वर्तमान में उनको जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसको वह पूरी निष्ठा औऱ ईमानदारी के साथ निभायेंगी।
jantaNow
Author: jantaNow

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स