Home » उत्तर प्रदेश » गणतंत्र दिवस 2026 : Contest 360 ने शुरू की ऑनलाइन जागरूकता प्रश्नोत्तरी

गणतंत्र दिवस 2026 : Contest 360 ने शुरू की ऑनलाइन जागरूकता प्रश्नोत्तरी

Picture of Baghpat

Baghpat

बागपत/नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2026 के उपलक्ष्य में युवा मंच कॉन्टेस्ट 360 ने राष्ट्रीय जागरूकता से जुड़ी एक विशेष ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी शुरू की है। इसमें देशभर के नागरिक भाग ले सकते हैं। भागीदारी की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इस प्रश्नोत्तरी का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, दायित्वों तथा समसामयिक राष्ट्रीय विषयों के प्रति समझ विकसित करना है। इसमें कुल दस बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल किए गए हैं। प्रश्न हिंदी और अंग्रेज़ी—दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग आसानी से जुड़ सकें।

पूर्ण अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रश्नोत्तरी सभी के लिए उपलब्ध है। छात्र, शिक्षक, अभिभावक, वरिष्ठजन, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग तथा सामाजिक संस्थाएँ इसमें भाग ले सकती हैं। कॉन्टेस्ट 360, माय भारत से संबद्ध उड़ान यूथ क्लब की पहल है, जो युवाओं को शिक्षा, जागरूकता, नेतृत्व तथा जनसरोकारों से जोड़ने के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रम संचालित करता है। मंच का उद्देश्य युवाओं को अवसरों से जोड़ना और राष्ट्रीय मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इच्छुक नागरिक निर्धारित ऑनलाइन लिंक के माध्यम से इस प्रश्नोत्तरी में हिस्सा ले सकते हैं।

Baghpat
Author: Baghpat

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स