Janta Now
दीपक यादव 
उत्तर प्रदेशबागपतराजनीतिराज्य

दीपक यादव की जयंती पर जनपद बागपत में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 

बागपत, उत्तर प्रदेश।

बागपत: जिला पंचायत बागपत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली युवा एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय दीपक यादव का जन्मदिन जनपद बागपत सहित उत्तर प्रदेश व दिल्ली में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्वर्गीय दीपक यादव के जन्मदिनपर जनपद बागपत में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और लोगों ने उनके साथ बिताये पलों को एक-दूसरे के साथ साझा किया।स्वर्गीय दीपक यादव के पैतृक गांव गौना में बड़ी संख्या में लोग उनकी समाधि पर पहुॅंचे और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

दीपक यादव 
दीपक यादव को उनके गांव गौना में स्थित समाधि पर लोगों ने किये श्रद्धा सुमन अर्पित

दीपक यादव के प्रशंसकों में शुमार नेशनल अवार्डी, गोल्ड़ मेडलिस्ट व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने कहा कि दीपक यादव जैसी महान शख्सियत सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है। कहा कि दीपक यादव ने जहां एक और अपने व्यवहार एवं धार्मिक कार्यो से एक अमिट पहचान बनायी, वहीं दूसरी और उन्होंने यादव समाज को भी गौरवान्वित किया। कहा कि दीपक यादव बहुत ही मिलनसार और हॅसमुख व्यक्ति थे और सभी को साथ लेकर चलते थे। वह समाज के हर वर्ग का दिल से साथ निभाते थे। उन्होंने संपूर्ण जीवन मानव की भलाई के लिए कार्य किया। दीपक यादव जी इंसानियत की अनुपम मिसाल थे। कहा कि उनके दर से कभी कोई जरूरतमंद खाली हाथ नही जाता था।

Related posts

खुशी एक्सप्रेस का सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने किया उदघाटन

jantanow

विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित हुआ नौवां अटल सम्मान समारोह

jantanow

Fuel price hike:ईंधन की प्रतिदिन बढ़ रही कीमतें : दिल्ली में टैक्सी मिनी ,बस और ऑटो चालक आज से हड़ताल पर

jantanow

विद्यार्थियों ने प्रकृति मां को संबोधित पोस्टकार्ड लिखकर मनाया विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस

Baghpat

कौन बना यूनिसेफ इंडिया यू रिपोर्ट का एंबेसडर? अगस्त 2023 में हुईं ये 15 बड़ी नियुक्तियां

jantanow

Ambedkar Jayanti 2023 : बागपत में धूमधाम से मनाया गया डा भीमराव आम्बेडकर का जन्मोत्सव

jantanow

Leave a Comment