Home » उत्तर प्रदेश » दीपक यादव की जयंती पर जनपद बागपत में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

दीपक यादव की जयंती पर जनपद बागपत में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 

दीपक यादव 
Picture of भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

बागपत, उत्तर प्रदेश।

बागपत: जिला पंचायत बागपत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली युवा एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय दीपक यादव का जन्मदिन जनपद बागपत सहित उत्तर प्रदेश व दिल्ली में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्वर्गीय दीपक यादव के जन्मदिनपर जनपद बागपत में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और लोगों ने उनके साथ बिताये पलों को एक-दूसरे के साथ साझा किया।स्वर्गीय दीपक यादव के पैतृक गांव गौना में बड़ी संख्या में लोग उनकी समाधि पर पहुॅंचे और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

दीपक यादव 
दीपक यादव को उनके गांव गौना में स्थित समाधि पर लोगों ने किये श्रद्धा सुमन अर्पित

दीपक यादव के प्रशंसकों में शुमार नेशनल अवार्डी, गोल्ड़ मेडलिस्ट व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने कहा कि दीपक यादव जैसी महान शख्सियत सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है। कहा कि दीपक यादव ने जहां एक और अपने व्यवहार एवं धार्मिक कार्यो से एक अमिट पहचान बनायी, वहीं दूसरी और उन्होंने यादव समाज को भी गौरवान्वित किया। कहा कि दीपक यादव बहुत ही मिलनसार और हॅसमुख व्यक्ति थे और सभी को साथ लेकर चलते थे। वह समाज के हर वर्ग का दिल से साथ निभाते थे। उन्होंने संपूर्ण जीवन मानव की भलाई के लिए कार्य किया। दीपक यादव जी इंसानियत की अनुपम मिसाल थे। कहा कि उनके दर से कभी कोई जरूरतमंद खाली हाथ नही जाता था।

भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा
Author: भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

पेशे से पत्रकार , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं विभिन्न न्यूज़ पोर्टल का अनुभव, सभी चैनलों का अपना अपना एजेंडा लेकिन मेरी विचारधारा स्वतंत्र पत्रकार की "राष्ट्र हित सर्वप्रथम"

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स