Home » उत्तर प्रदेश » दशहरा पर्व पर परिवारजनों ने विधि-विधान से किया पूजन-अर्चना

दशहरा पर्व पर परिवारजनों ने विधि-विधान से किया पूजन-अर्चना

Picture of Baghpat

Baghpat

बागपत, 02 अक्टूबर 2025। गांव ट्यौढी में दशहरे के पर्व पर परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे परिवार ने एकजुट होकर विधि-विधान के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में दशहरा पूजन संपन्न किया।

आयोजन में राकेशो देवी, ओमकारी, पूजा, यश, वासु मलनिया, विकास, विपिन, विनय और अनिकेत सहित परिवारजन शामिल हुए। सभी ने मिलकर आंगन में सजे पूजा स्थल पर गोबर से बने उपलों की प्रतिष्ठा की और श्रद्धाभाव से पूजन-अर्चना की।

पूजन के दौरान उपस्थित परिवारजनों ने समाज में शांति, सौहार्द और प्रगति की कामना करने के साथ-साथ दशहरे के मूल संदेश — असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय — को आत्मसात करते हुए बुराइयों का त्याग करने का संकल्प भी दोहराया।

Baghpat
Author: Baghpat

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स