Home » क्राइम » सहारनपुर मे दहेज़ मे स्कार्पियो नहीं मिलने पर विवाहिता को लगवाया HIV संक्रमित इंजेक्शन

सहारनपुर मे दहेज़ मे स्कार्पियो नहीं मिलने पर विवाहिता को लगवाया HIV संक्रमित इंजेक्शन 

Hiv
Picture of (क्राइम रिपोर्टर) सचिन सिंह चौहान

(क्राइम रिपोर्टर) सचिन सिंह चौहान

सहारनपुर मे एक घटना सबको हैरान कर देगी। यहाँ दहेज़ मे स्कार्पियो ना मिलने पर विवाहिता को HIV संक्रमित इंजेक्शन लगवा दिये जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कि शादी 15 फरवरी 2023 मे हरिद्वार जिले के थाना पीरान कलियर क्षेत्र के गांव जसवाला की थी। शादी मे अपनी हैसियत से अधिक दहेज़ दिया। वेन्यू कार, 15 लाख कैश के साथ बेटी को सोना-चांदी के जेवर चढ़ाया, लेकिन बेटी के ससुराल पक्ष के लोग इससे भी खुश नहीं हुए। शादी के अगले ही दिन ससुराल पक्ष के लोगो ने स्कार्पियो कार और 25 लाख रूपये कैश की मांग की।Hiv

लेडी लॉयल हॉस्पिटल का निरीक्षण…टॉयलेट का हाल देखकर देखकर भड़की महिला आयोग अध्यक्ष

आरोप है कि यह मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। जब पीड़िता को ससुराल पक्ष के लोगों ने ससुराल से निकाल दिया तो इस मामले मे पंचयात बुलाई गई। पंचायत के हस्क्षेप के बाद विवाहिता को दोबारा से ससुराल भेज दिया गया। आरोप है कि पीड़िता ससुराल तो चली गई लेकिन ससुरालियों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। ससुराल मे विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का आरोप है,कि पीड़िता को गलत दवाईयां दी गई और इतना ही नहीं उसे HIV संक्रमित इंजेक्शन तक लगवाया गया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

विवाहिता कि हालत बिगड़ने पर हुई ब्लड की जांच से खुला राज 

परिजनों के अनुसार जब विवाहिता की हालत अधिक खराब रहने लगी तो उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। अस्पताल मे जब ब्लड की जांच के लिए विवाहिता के ब्लड का सेम्पल लिया गया। जब विवाहिता के ब्लड की रिपोर्ट आई तो चिकित्सकों ने परिजनों को बताया की उनकी बेटी HIV संक्रमित है।

Jalaun News | रेप के मामले को छेड़खानी में लिखने वाले कुठौंद थानाध्यक्ष निलंबित, एडीजी के आदेश पर हुई कार्रवाई

इसके बाद पति की जांच कराई गई तो वह संक्रमित नहीं पाया गया। इससे ही विवाहिता के परिवार वालों को शक हो गया और उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगो के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने इस तहरीर पर कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बाद परिवार के लोगो ने न्यायालय से गुहार लगाई। अब न्यायालय के आदेश पर गंगोह पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सहारनपुर के एसपी (ग्रामीण ) ने बताया की पीड़िता साहरनपुर की रहने वाली है। पुलिस ने पीड़िता के पतिअभिषेक (32), देवर विनायक (30), ननद प्रीती (35)और सास जयंती (56)के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स