Janta Now
shani jayanti 2023 - धूमधाम के साथ मनायी गयी जनपद बागपत में शनि जयंती
धर्मबागपत

shani jayanti 2023 – धूमधाम के साथ मनायी गयी जनपद बागपत में शनि जयंती

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

shani jayanti 2023 : जनपद बागपत में शनि जयंती 2023 बडे ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। शनि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड देखी गयी। शनि जयंती पर लोगों ने विधि-विधान के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की। तिल व सरसों के तेल के दीपक जलाये और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य किया। भगवान शनि के प्रसिद्ध भक्तो में शुमार प्रमुख समाजसेवी प्रदीप बली ने बताया कि शनि जयंती ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य भगवान और देवी छाया के पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था।




shani jayanti 2023 - धूमधाम के साथ मनायी गयी जनपद बागपत में शनि जयंती

शनि जयंती के दिन शनिदेव की विधिवत पूजा-अर्चना करना बहुत कल्याणकारी माना जाता है। प्रदीप बली ने कहा कि शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। वह कर्म फल के दाता है। शनिदेव का नवग्रहों में प्रमुख स्थान है। शनिदेव के आशीर्वाद से जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है और आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।



Related posts

Mission LiFE की सफलता के लिए पेश है 75 सुझावों की सूची जो आप अपनी दिनचर्या में अपना सकते है…

jantanow

योगेश धामा ने किया ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ

jantanow

बालाजी रामलीला में हुआ खर-दूषण का वध

काली खोली धाम से पाबला के लिए अखण्ड़ ज्योत पदयात्रा का हुआ शुभारम्भ 

jantanow

Baghpat News: मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के अवसर पर निकाली भव्य रैली, बड़ी संख्या में जुड़े युवा और जनसाधारण

Baghpat

त्रिलोक तीर्थ में धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ गुरूमन्दिर प्रतिष्ठा महोत्सव

jantanow

Leave a Comment