Home » उत्तर प्रदेश » महिला कॉन्स्टेबल का शव फंदे से लटका मिला, दो महीने पहले हुई थी शादी

महिला कॉन्स्टेबल का शव फंदे से लटका मिला, दो महीने पहले हुई थी शादी

महिला कॉन्स्टेबल
Picture of jantaNow

jantaNow

क्राइम रिपोर्टर, सचिन सिंह चौहन ।

अलीगढ़ के थाना गौंडा के गांव की रहने वाली महिला कॉन्स्टेबल वन्दना चौधरी (26) यूपी पुलिस ( UP Police) में वर्ष 2018 बैच की महिला कॉन्स्टेबल (ladie constable) थी। 23 फ़रवरी 2025 को उनकी शादी नौहझील थाना क्षेत्र के गांव अंतरागढ़ी निवासी अरविन्द सिंह (27)के साथ हुई थी। अरविन्द सिंह भी कॉन्स्टेबल है, नॉएडा मेट्रो में तैनात है। गुरूवार शाम 5 बजे महिला कॉन्स्टेबल वन्दना ससुराल पहुंची थी। उसी रात पति अरविन्द भी घर पहुंचे,दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद सुबह वन्दना का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

मृतक महिला कांस्टेबल वन्दना की (फाइल फोटो)

ससुराल वालों ने शुक्रवार सुबह पुलिस को वन्दना ने फांसी लगाने की सूचना दी। इसके बाद पति सहित सभी ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। महिला कांस्टेबल वन्दना के भाई सुबोध ने बताया की उनकी बहन फोन करके बताया कि सुबह आ जाना अरविन्द मेरे साथ मारपीट कर रहे है। अगर में तुरंत चला जाता तो मेरी दीदी जिंदा होती।

शादी की फाइल फोटो

जब पुलिस पहुंची तो आस-पड़ोस के लोग मौजूद थे। उन्होंने ही वन्दना के मायके वालों को घटना की सूचना दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वन्दना के मायके वालों ने दामाद और ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े – मेरठ : मुस्कान ज्यादा तेज निकली रविता! सांप का सहारा लेकर पति को मारा, जानिए मेरठ में एक और हत्या कांड की पूरी कहानी

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स