Home » क्राइम » मेरठ : मुस्कान ज्यादा तेज निकली रविता! सांप का सहारा लेकर पति को मारा, जानिए मेरठ में एक और हत्या कांड की पूरी कहानी

मेरठ : मुस्कान ज्यादा तेज निकली रविता! सांप का सहारा लेकर पति को मारा, जानिए मेरठ में एक और हत्या कांड की पूरी कहानी

मेरठ
Picture of jantaNow

jantaNow

क्राइम रिपोर्टर ,सचिन सिंह चौहान 

मेरठ में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ हत्याकांड जैसी फिर वारदात हुई है। यहाँ पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सोते समय अपने पति का गला दबाकर हत्या कर दी। फिर पति के शव के नीचे साँप को दबा दिया। साँप ने युवक को 10 बार डसा वारदात के बाद पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड को वहां से भागा दिया और खुद दूसरे कमरे में सोने चली गयी। जब सुबह घरवाले उठे तो देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी। उसके हाथ के नीचे जिंदा साँप दबा हुआ था।

अमित कश्यप
अमरदीप मृतक की पत्नी का बॉयफ्रेंड 

शरीर पर साँप के डसने के निशान देखकर परिजनों को लगा कि युवक कि मौत साँप डसने हुई है। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमे पता चला की युवक की मौत दम घुटने से हुई है। इसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने पहले अमित कि पत्नी रविता को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बॉयफ्रेंड का नाम अमरदीप बताया। फिर पुलिस ने दोनों से सख़्ती से पूछताछ की तब दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। मामला बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव का है।

रविता
        मृतक की पत्नी रविता

घरवालों के मुताबिक अमित कश्यप उर्फ़ मिक्की रोजाना की तरह शनिवार को काम करके रात दस बजे घर लौटा। खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। उसकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। अमित काम पर जाने के लिये आमतौर पर सुबह जल्दी ही उठ जाता था। जब वह नहीं उठा करीब पांच बजे घरवाले उसे कमरे में जगाने पहुंचे। वहां देखा कि उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। बार-बार आवाज लगाने के बाद भी वह नहीं उठा। घरवालों ने उसे हिलाया, तो अमित के शरीर के नीचे साँप मिला इस पर घरवालों ने घबराकर शोर मचाना शुरू कर दिया। साथ ही साँप को हटाने कि कोशिश भी कि, लेकिन साँप अपनी जगह से तस से मस नहीं हुआ। इसके बाद घरवालों ने महमूदपुर शिखेड़ा से सपेरे को बुलाया वह साँप पकड़कर अपने साथ ले गया।

इसके बाद घरवाले अमित को डॉक्टर के पास लेकर गये। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर दस जगह साँप के काटने के निशान थे। इन्हे देखकर परिजनों को लगा कि अमित कि मौत साँप के काटने से हुई है। घरवालों कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद अमित कि मौत का खुलासा हुआ। इसमें पता चला कि अमित कि मौत साँप के डसने से नहीं बल्कि दम घुटने से हुई है। इसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने पहले अमित कि पत्नी रविता को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने बॉयफ्रेंड अमरदीप का नाम बताया। पहले तो दोनों पुलिस को गुमराह करने कि कोशिश करते रहे। लेकिन जब सख़्ती से पूछताछ हुई,तब दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें –  “संविधान की कसम, हम बदलेंगे समाज!” — बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में बाबा साहेब की जयंती पर हुआ गज़ब का जलवा

अमित को पत्नी के अफेयर का पता चलने पर तब रची अमरदीप ने हत्या की साजिश

मेरठ
                       प्रेमी अमरदीप और रविता

अमरदीप ने पुलिस को बताया कि मैं और अमित एक ही गाँव के रहने वाले है। वह मेरा दोस्त था। मेरे साथ टाइल्स लगाने का काम करता था। मैं अक्सर उसके घर आना-जाना था। करीब एक साल पहले उसकी पत्नी रविता से मेरा अफेयर हो गया। जब अमित को इसकी भनक लगी तब हमने मिलकर उसे रास्ते से हटाने कि साजिश रची। वारदात वाले दिन रविता अमित के साथ माँ शाकुम्भरी देवी के दर्शन के लिये सहारनपुर में गयी थी। दर्शन से लौटने के बाद रात में अमित और रविता के बीच झगड़ा हुआ। वह से लौटते समय रविता ने मुझे फोन किया यह बात रविता ने अमरदीप को फ़ोन पर बताया। कहा साँप कि व्यवस्था कर लो आज रात को अमित कि हत्या करनी है। अमरदीप ने महमूदपुर शिखेड़ा गांव के एक सपेरा से एक रशल वाईपर नाम का साँप एक हजार रूपये में खरीदा।

अमित कि हत्या के बाद साँप की पूंछ लाश के नीचे दबाई

प्रेमी अमरदीप ने पुलिस को बताया की शनिवार 12 अप्रैल रात जब घर के सभी लोग सो गये तब रविता ने मुझे फोन कर घर पर बुलाया। हमने मिलकर सोते समय अमित की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश के नीचे साँप की पूंछ अमित कि कमर के नीचे दबा दिया। ताकि साँप भाग ना सके और अमित कि लाश को डस ले, जिससे ये लगे कि अमित कि मौत साँप के डसने से हुई है। वारदात के बाद में वहां से भाग गया। रविता अपने कमरे में सोने चली गयी।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स