Skip to content
लेटेस्ट न्यूज़
water update : उमस भरी गर्मी के बाद टूंडला नगर में हुई झमाझम बारिश | आगरा में JantaNow का रियलटी चेक: स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, गंदगी से परेशान जनता | झांसी : प्रधानमंत्री ग्रामीण विद्युत योजना अधर में ,विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से विभाग को हो रही राजस्व की हानी  | सत्यार्थी समर स्कूल में मैंने सीखा छोटे सिक्कों से लिखा गया करुणा का सबसे बड़ा पाठ | Firozabad : लिफ्ट लेकर जेब काटने वाले दो बदमाशो को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार  | 6 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म करने वाले से पुलिस की हुई मुठभेड़ |
  • होम
  • पढ़िए
  • देखिए
Donate Us
  • Homepage
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • आगरा
  • जालौन
  • क्राइम
  • युवा / Youth
  • ज्योतिष
  • राजनीति
  • धर्म
  • जॉब
  • Web Story
  • Donate
  • Register
  • Contact Us for Advertising
  • Homepage
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • आगरा
  • जालौन
  • क्राइम
  • युवा / Youth
  • ज्योतिष
  • राजनीति
  • धर्म
  • जॉब
  • Web Story
  • Donate
  • Register
  • Contact Us for Advertising
  • लॉगिन इन करें
  • join our whatsapp channel
Facebook X-twitter Youtube Instagram Whatsapp
  • होम
  • पढ़िए
  • देखिए
लेटेस्ट न्यूज़
water update : उमस भरी गर्मी के बाद टूंडला नगर में हुई झमाझम बारिश | आगरा में JantaNow का रियलटी चेक: स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, गंदगी से परेशान जनता | झांसी : प्रधानमंत्री ग्रामीण विद्युत योजना अधर में ,विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से विभाग को हो रही राजस्व की हानी  | सत्यार्थी समर स्कूल में मैंने सीखा छोटे सिक्कों से लिखा गया करुणा का सबसे बड़ा पाठ | Firozabad : लिफ्ट लेकर जेब काटने वाले दो बदमाशो को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार  | 6 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म करने वाले से पुलिस की हुई मुठभेड़ |
  • Home
  • Education, दिल्ली, देश, बागपत, युवा / Youth
Home » उत्तर प्रदेश » बागपत » पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह युवा वैज्ञानिक लिख रहा ग्रामीण विकास का विज्ञान, “आईसीटी से सामाजिक बदलाव” मॉडल पर ला रहे सकारात्मक बदलाव

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह युवा वैज्ञानिक लिख रहा ग्रामीण विकास का विज्ञान, “आईसीटी से सामाजिक बदलाव” मॉडल पर ला रहे सकारात्मक बदलाव

Picture of Baghpat

Baghpat

  • December 1, 2024
  • Last Updated on 1:52 pm

Table of Contents

Toggle
  • बागपत के ट्यौढी गांव निवासी अमन कुमार ने आईसीटी से सामाजिक बदलाव के मॉडल पर स्थानीय समस्याओं को सुलझाने की पहल की है जिसको नवप्रवर्तन जन जागरूकता प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ तीन मॉडल में सम्मानित किया गया।
    • आइए जानते है अमन के उत्कृष्ट कार्यों के बारे में:
    • Author: Baghpat

बागपत के ट्यौढी गांव निवासी अमन कुमार ने आईसीटी से सामाजिक बदलाव के मॉडल पर स्थानीय समस्याओं को सुलझाने की पहल की है जिसको नवप्रवर्तन जन जागरूकता प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ तीन मॉडल में सम्मानित किया गया।

लखनऊ। स्वामी विवेकानन्द ने कहा था कि जब तक लाखों व्यक्ति भूखे और अज्ञानी है, तब तक मैं उस प्रत्येक व्यक्ति को कृतघ्न समझता हूं जो उनके बल पर शिक्षित बना पर आज उनकी ओर ध्यान तक नहीं देता। बागपत में एक ऐसा ही सकारात्मक उदाहरण देखने को मिला जिसने राजधानी दिल्ली के नजदीक होने के बावजूद अपने गांव समाज के लिए कार्य करने का विकल्प चुना और तकनीक का प्रयोग कर लाखों लोगों को लाभान्वित किया।

जिला विज्ञान क्लब द्वारा सम्मानित होते अमन कुमार।

बागपत जिले के ट्यौढी गांव निवासी 22 वर्षीय युवा वैज्ञानिक अमन कुमार ने आईसीटी से सामाजिक बदलाव के मॉडल पर कार्य करते हुए अपने गांव समाज के लाखों लोगों को तकनीकी से लाभान्वित किया जिसके लिए जिला विज्ञान क्लब द्वारा नवप्रवर्तन जन जागरूकता प्रदर्शनी में अमन कुमार को सर्वश्रेष्ठ तीन नवाचारकों की श्रेणी में सम्मानित किया गया। जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक डॉ प्रीति शर्मा ने बताया कि अमन कुमार जैसे युवाओं का अपने गांव समाज के प्रति विकास का विजन प्रेरणादायक है जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेते हुए अपने हुनर से अपनी स्थानीय समस्याओं को दूर करने हेतु कार्य करना चाहिए।

आइए जानते है अमन के उत्कृष्ट कार्यों के बारे में:

वर्ष 2021 में प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 शुरू किया जिसमें ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर युवाओं के लिए उपलब्ध शैक्षिक कार्यक्रमों एवं कैरियर अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराई। उनके प्रोजेक्ट को सकारात्मक परिणाम मिला और इंटरनेट मीडिया पर 80 लाख से अधिक लोगों ने वेबसाइट को विजिट कर शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी ली। इसके लिए अमन कुमार को यंग ट्रांसफॉर्मर्स अवार्ड, शिक्षा रत्न सम्मान, चेंजिंग चॉक्स अवार्ड सहित अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनके प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 के माध्यम से बागपत जिले के साथ ही देशभर के युवाओं को शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी मिलना आसान हुआ।

वर्ष 2022 में स्थानीय समाचार पत्रों में कांवड़ यात्रियों के सामने आ रही परेशानियों को पढ़ा तो तत्कालीन डीएम राजकमल यादव और नेहरू युवा केन्द्र के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा एप बनाया जिसने तीन लाख कांवड़ यात्रियों की राह आसान बनाई और एक क्लिक पर कांवड़ यात्रा से जुड़ी समस्त जानकारी, कांवड़ यात्रा रूट, कंट्रोल रूम नंबर, मेडिकल सुविधाओं, कांवड़ शिविरों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने में योगदान दिया। कांवड़ यात्रा एप ने जनपद बागपत से होकर गुजरे लाखों कांवड़ यात्रियों को मदद की।

वर्ष 2023 में डीएम राजकमल यादव के मार्गदर्शन में ही नगर निकाय निर्वाचन के दौरान क्यूआर कोड आधारित एप बनाकर राज्य निर्वाचन आयोग की विभिन्न सुविधाओं से मतदाताओं को जोड़ा और बूथ ढूंढने, डिजिटल सेल्फी सहित विभिन्न फीचर उपलब्ध कराते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने में योगदान दिया जिसके लिए जिला स्वीप कोर कमेटी में अमन कुमार को तकनीकी विशेषज्ञता के दृष्टिगत मानद सदस्य बनाया गया। इस अभिनव प्रयोग द्वारा जिले के 25 हजार मतदाताओं को सहायता मिली।

वर्ष 2024 में लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान भी अमन कुमार ने महत्ती भूमिका निभाई जिसमें उन्होंने जिला स्वीप कोर कमेटी में तकनीकी विशेषज्ञ के अतिरिक्त निर्वाचन सोशल मीडिया सेल प्रबंधन में भी योगदान दिया। साथ ही उन्होंने जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी के मार्गदर्शन में स्वीप बागपत एप विकसित कर ई गवर्नेंस का मॉडल स्थापित किया जिसका सवा लाख मतदाताओं ने प्रयोग किया। उनके सराहनीय योगदान को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। स्वीप बागपत एप ने मतदाताओं को सी विजिल, नो योर कैंडिडेट जैसे महत्वपूर्ण सेवाओं से जोड़कर मतदाता जागरूकता एवं लोकतंत्र में जनभागीदारी को बढ़ावा दिया।

ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े होने के बावजूद अमन कुमार ने सामाजिक जागरूकता का परिचय देते हुए स्थानीय स्तर पर अपने हुनर का प्रयोग कर एक आदर्श स्थापित किया। हाल ही में उन्होंने डिजिटल ग्राम पंचायत प्रोजेक्ट की नींव भी रखी है जिसमें बागपत की प्रत्येक ग्राम पंचायत को डिजिटल पंचायत का दर्जा दिलाने का विजन शामिल है। इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत फैज़पुर निनाना की वेबसाइट बनाकर बागपत की पहली डिजिटल पंचायत का दर्जा दिलाया। वहीं विज्ञान के क्षेत्र में उनके द्वारा उड़ान साइंस क्लब की शुरुआत की गई जो विज्ञान प्रसार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध है और शैक्षिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों में आईसीटी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत एक स्वैच्छिक संगठन है। अमन कुमार को जिला विज्ञान क्लब, बागपत द्वारा भी विभिन्न अवसरों पर सम्मानित किया जा चुका है।

वहीं भारत सरकार ने उनके टैलेंट की पहचान कर 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह हेतु उत्तर प्रदेश से यूथ आइकॉन के रूप में अमन कुमार को आमंत्रण भेजा जिसमें उत्तर प्रदेश के महज तीन युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष अतिथि बनने का मौका मिला। उनके कदम यहीं नहीं ठहरे बल्कि उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार, स्वामी विवेकानन्द यूथ अवार्ड की सूची में शामिल होकर बागपत जिले के पहले स्टेट यूथ अवॉर्डी बनने की मिसाल कायम की।

22 वर्षीय अमन कुमार वर्तमान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से समाज कार्य में स्नातक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और युवाओं के संगठन, उड़ान यूथ क्लब, के अध्यक्ष हैं। उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई सरूरपुर खेड़की के इंटरमीडिएट कॉलेज से पूरी की और अब सामाजिक कार्य के क्षेत्र में अपनी शिक्षा को आगे बढ़ा रहे हैं।

अमन का जीवन स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित रहा है। वे महान हस्तियों की जीवनियाँ पढ़ने और अखबारों के अध्ययन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानते हैं। एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनका प्रभाव न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिला है। उन्होंने अपने प्रयासों से स्थानीय समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ भारत का नाम वैश्विक मंचों पर भी रोशन किया है।

उन्हें भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान बागपत जिले का ब्रांड एंबेसडर चुना गया था। जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यक्रमों में उन्होंने सक्रिय योगदान दिया है। गृह मंत्रालय की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति ने हिंदी के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा, माय गवर्नमेंट ने उन्हें यूथ एंबेसडर नियुक्त किया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, अमन कुमार हंड्रेड संस्थान के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य हैं, जहां वे शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की वैश्विक सूची तैयार करने वाली टीम का हिस्सा हैं। वे यूनिसेफ इंडिया के नेशनल यू एंबेसडर रह चुके हैं और ‘इंडियाज मोस्ट वैल्युएबल यू रिपोर्टर अवार्ड’ से सम्मानित हो चुके हैं। यूनेस्को ने उन्हें ग्लोबल यूथ कम्युनिटी का सदस्य नियुक्त किया, जहां वे भारतीय युवाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उनके लेखन में भी झलकती है। उन्होंने ‘चूज लाइफ’ नामक पुस्तक लिखी है और ग्लोबल यूथ बायोडायवर्सिटी नेटवर्क एवं यूएनएफसीसीसी योंगो से जुड़े हुए हैं। वे क्लाइमेट कार्डिनल्स साउथ एशिया चैप्टर के कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्य कर चुके हैं। आरकॉय एशिया एंड पैसिफिक कांफ्रेंस 2023 और यूनेस्को एमआईएल यूथ डिबेट सीरीज में उन्होंने दक्षिण एशिया का प्रतिनिधित्व किया।

इसके अलावा, उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के नेचर पॉजिटिव यूनिवर्सिटीज एलायंस प्रोजेक्ट में भी योगदान दिया है। अमन ने यूनिसेफ इंडिया, हंड्रेड, पेटा इंडिया, यूनेस्को, नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कल्याण विभाग, और विज्ञान प्रसार जैसे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

Baghpat
Author: Baghpat

और भी

water update : उमस भरी गर्मी के बाद टूंडला नगर में हुई झमाझम बारिश

June 29, 2025
आगरा

आगरा में JantaNow का रियलटी चेक: स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, गंदगी से परेशान जनता

June 29, 2025
प्रधानमंत्री ग्रामीण विद्युत योजना

झांसी : प्रधानमंत्री ग्रामीण विद्युत योजना अधर में ,विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से विभाग को हो रही राजस्व की हानी 

June 28, 2025

सत्यार्थी समर स्कूल में मैंने सीखा छोटे सिक्कों से लिखा गया करुणा का सबसे बड़ा पाठ

June 27, 2025

हाल की पोस्ट

  • water update : उमस भरी गर्मी के बाद टूंडला नगर में हुई झमाझम बारिश
  • आगरा में JantaNow का रियलटी चेक: स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, गंदगी से परेशान जनता
  • झांसी : प्रधानमंत्री ग्रामीण विद्युत योजना अधर में ,विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से विभाग को हो रही राजस्व की हानी 
  • सत्यार्थी समर स्कूल में मैंने सीखा छोटे सिक्कों से लिखा गया करुणा का सबसे बड़ा पाठ
  • Firozabad : लिफ्ट लेकर जेब काटने वाले दो बदमाशो को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

  • कॉमेंट्स

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Condition
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Condition
  • Privacy Policy
contact us for advertising
Donate Us

हमारे बारे में

आपका स्वागत है, आपकी विश्वासी स्रोत जो नवीनतम और सबसे विश्वसनीय समाचार और जानकारी प्रदान करने के लिए है। हमारा उद्देश्य सत्यपरायण, तरुण और अद्यतित समाचार प्रदान करके हमारे पाठकों को दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में सूचित करने में गर्व है।
Apply ID Card
Become an author

Contact Us:

  • newsjantanow@gmail.com
  • +91 9305002655

सोशल मीडिया

Facebook X-twitter Youtube Instagram Whatsapp

Our Visitor

0 0 4 4 0 9
Users Today : 24
Users Yesterday : 48

© 2025 Janta Now. All rights reserved. News Portal Developed by New Traffic Tail

WhatsApp us

  • लॉगिन इन करें
  • Homepage
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • आगरा
  • जालौन
  • क्राइम
  • युवा / Youth
  • ज्योतिष
  • राजनीति
  • धर्म
  • जॉब
  • Web Story
  • Donate
  • Register
  • Contact Us for Advertising