Janta Now
बागपत

नाबार्ड के उप महाप्रबंधक ने जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

बागपत। शुक्रवार को राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के उप महाप्रबंधक अखिलेश श्रीवास्तव ने जिले में विजिट कर विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया और प्रगति की समीक्षा की। नाबार्ड के सहयोग से आयुर्वेट रिसर्च फाउंडेशन द्वारा जिले में आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम, कृषि उत्पादक संगठन (एफपीओ), औषधीय पौधों से फसल विविधिकरण आदि परियोजनाएं संचालित है जिसमें जिले के कृषक फायदा ले रहे है। उप महाप्रबंधक ने जिले में चल रहे सभी प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और अलावलपुर में औषधीय पौधों के खेतों का भ्रमण भी किया। किसानों को औषधीय पौधों की खेती कर जल संरक्षण करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

ट्योढी में महिलाओं को प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र किए वितरित

वहीं ट्योढी में अंतराल डेयरी एफपीओ पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संगीता, कुसुम चौहान, मीनू, प्रवीन, बबली, निखिल, राहुल, अरविंद को प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र वितरित किए और तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसमें डेयरी क्षेत्र के संबंध में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण मिलेगा। मौके पर आयुर्वेट से मुख्य वैज्ञानिक डॉ पुनीत पाठक, प्रोजेक्ट हेड कृष्ण गोपाल, समन्वय अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भारत के गांवों में संरक्षित पारंपरिक ज्ञान से होगा विश्व की समस्त समस्याओं का समाधान

jantanow

लायंस क्लब बागपत ने किया शिक्षकों को सम्मानित

jantanow

फूड़ पॉइजनिंग आपदा में फैजपुर निनाना पीएचसी ने निभायी महत्वपूर्ण भूमिका

jantanow

द ग्रेट भगत सिंह यूथ क्लब ने मनायी भगत सिंह की जयंती

jantanow

रिवर पार्क में निकाली गयी महावीर स्वामी की भव्य रथयात्रा

jantanow

विद्या देवी पब्लिक स्कूल बसी में हुआ होनहार विद्यार्थियों का सम्मान

jantanow

Leave a Comment