Home » उत्तर प्रदेश » बागपत » रॉयल आईकानिक अवार्ड 2023 से पुरस्कृत हुए बागपत के विपुल जैन

रॉयल आईकानिक अवार्ड 2023 से पुरस्कृत हुए बागपत के विपुल जैन

रॉयल आईकानिक अवार्ड 2023 से पुरस्कृत हुए बागपत के विपुल जैन
Picture of jantaNow

jantaNow

नई दिल्ली। विवेक जैन 
नई दिल्ली – के पश्चिम विहार स्थित फाईव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में रॉयल आईकानिक Awards 2023 (Royal Iconic Awards 2023) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों से आयी राजनैतिक, सामाजिक, शैक्षिक, मांडलिंग, सिंगिंग, डांसिंग व फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, नेशनल अवार्डी, गोल्ड़ मेडलिस्ट सीनियर जर्नलिस्ट विपुल जैन बागपत को बॉलीवुड़ स्टार राकेश बेदी व बॉलीवुड अभिनेत्री किशवर मर्चेन्ट द्वारा रॉयल आईकानिक अवार्ड 2023 से पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित फाईव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित रॉयल आईकानिक अवार्ड समारोह 2023 में पहुॅंची विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां



विपुल जैन को यह पुरस्कार सकारात्मक पत्रकारिता, समाजसेवी कार्यो, साम्प्रदायिक सौहार्द आदि विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए प्रदान किया गया। विपुल जैन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित पत्रकार है और अपने कार्यो के लिए अनेकों राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की शीर्ष संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किये जा चुके है। मई 2023 में डीपीआईएएफ द्वारा नई दिल्ली में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड समारोह में विपुल जैन को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नोबेल पीस अवार्ड 2023 से पुरस्कृत व सम्मानित किया जा चुका है। विपुल जैन ने रॉयल आईकानिक अवार्ड 2023 से पुरस्कृत व सम्मानित किये जाने के लिए अवार्ड शो के संस्थापक सुभाष जिंदल, आर्गेनाइजर अनीश गुप्ता व शो डायरेक्टर दीपिका गुप्ता का आभार व्यक्त किया और अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरूजनों, मित्रों, सहयोगियों व शुभचिंतकों को दिया।

[penci_related_posts dis_pview=”no” dis_pdate=”no” title=”Inline Related Posts” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” withids=”” displayby=”recent_posts” orderby=”rand”]



Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स