Home » धर्म » बालाजी रामलीला खेकड़ा में हुआ समाजसेवी मनुपाल बंसल का भव्य स्वागत

बालाजी रामलीला खेकड़ा में हुआ समाजसेवी मनुपाल बंसल का भव्य स्वागत

Picture of विवेक जैन ( बागपत )

विवेक जैन ( बागपत )

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

जनपद बागपत के खेकड़ा नगर में पांड़व की पुलिया पर चल रही बालाजी रामलीला में जिला पंचायत सदस्य और प्रमुख समाजसेवी मनुपाल बंसल का भव्य स्वागत किया गया। रामलीला कमेटी की और से मनुपाल बंसल को पटका व माला पहनाकर और रामदरबार का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मनुपाल बंसल ने रामलीला के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि राम का महत्व इसलिए नही है कि उन्होने जीवन में बहुत अधिक मुश्किलें झेली है, बल्कि उनका महत्व इसलिए है कि भगवान राम ने तमाम मुश्किलों का सामना बहुत ही शिष्टता पूर्वक किया।मनुपाल बंसल

उन्होंने सबसे मुश्किल क्षणों में भी खुद को बेहद गरिमापूर्ण रखा। वह मुश्किल परिस्थितियों में कभी न तो क्रोधित हुए, न उन्होने किसी को कोसा, ना ही वे कभी धबराएं और ना ही वे कभी उत्तेजित हुए। हर प्रकार की परिस्थितियों में भगवान श्री राम ने अपने आप को बहुत ही मर्यादित तरीके से संभाला। भगवान राम जैसा महान व्यक्तित्व अनेकों सदियों में कभी कभार ही देखने को मिलता है। श्री राम भगवान विष्णु के अवतार है।

मनुपाल बंसलउन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन शिक्षा की सम्पूर्ण पाठशाला है। हमें भगवान राम के महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें अपने हिन्दू होने पर गर्व करना चाहिए और अपने जरूरतमंद भाईयों की हर परिस्थितियों में मद्द करनी चाहिए। इस अवसर पर रामलीला के प्रधान अनंत यादव, डायरेक्टर राजेश शर्मा, विनोद कौशिक, अजय शर्मा, बिट्टू शर्मा, नरेश कुमार सहित सैकडो की संख्या मे दर्शकगण उपस्थित थे।

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स