Home » उत्तर प्रदेश » आगरा » आगरा दीवानी कोर्ट पार्किंग में भीषण आग, पांच कारें जलीं, मची अफरातफरी

आगरा दीवानी कोर्ट पार्किंग में भीषण आग, पांच कारें जलीं, मची अफरातफरी

Picture of jantaNow

jantaNow

क्राइम रिपोर्टर, सचिन सिंह चौहान 

आगरा : घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। गेट नंबर एक की पार्किंग के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में आग लग गई। लपटो के पास एक कार के बाद पांच कारों में आग लग गई, जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं में अफरातफरी मच गई। लोगों द्वारा आग की चपेट में आई कारों के पास खड़े वाहनों को सुरक्षित बहार निकालने के लिए होड़ मच गई। आधा घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही। आग ने पांच कारों को चपेट में ले लिया।आगरा दीवानी की पार्किंग में लगी आग, पांच कारें जली दहशत में आए 

एक कार पूरी तरह से जल गई। सुरक्षाकर्मियों ने लोगों की मदद से कारों को वहां से धक्का देकर दूर किया। फायर बिग्रेड की दाे गाड़ियों ने आग को काबू किया। आग पार्किंग में काराें के पास पड़े कूड़े के ढेर से लगने की आशंका जताई जा रही है। आशंका है किसी ने जलती हुई बीड़ी या सिगरेट या माचिस की तीली वहां फेंक दी होगी। जिससे कूड़े से निकली चिंगारी कार तक पहुंच गई।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को काबू किया।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स