Home » उत्तर प्रदेश » बागपत » बागपत के प्रसिद्ध जैन तीर्थो को देखने पहुॅंचे हरियाणा के बच्चे

बागपत के प्रसिद्ध जैन तीर्थो को देखने पहुॅंचे हरियाणा के बच्चे

Picture of jantaNow

jantaNow

फॉलो करे

रिपोर्ट -बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन

हरियाणा सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने सोनीपत में बच्चों की बस को हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना

 

 

 

 

 

 

 बागपत के प्रसिद्ध जैन तीर्थो को देखने पहुॅंचे हरियाणा के बच्चे

बागपत :- के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों को देखने के लिए हर वर्ष लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री देश के विभिन्न राज्यों से बागपत पहुॅंचते है। इसी क्रम में हरियाणा से सैकड़ों बच्चों को लेकर एक बस बागपत के प्रसिद्ध जैन तीर्थो में शुमार प्राचीन श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर बड़ा गांव पहुॅंची। बस को सोनीपत में हरियाणा सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। सोनीपत सेक्टर की जैन पाठशाला के इन बच्चों ने प्राचीन श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर बड़ा गांव में विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की और धर्मगुरूओं से आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके उपरान्त बच्चों ने विश्व प्रसिद्ध त्रिलोकतीर्थ धाम के दर्शन किये। सभी बच्चों ने तीर्थ स्थल यात्रा का भरपूर आनन्द उठाया और धार्मिक ज्ञान अर्जित किया।

 सोनीपत सेक्टर की जैन पाठशाला के छोटे-छोटे बच्चों ने बागपत पहुॅंचकर जैन तीर्थ स्थलों में विधि-विधान के साथ की पूजा अर्चना

 

 

 

 

 

 

 बागपत के प्रसिद्ध जैन तीर्थो को देखने पहुॅंचे हरियाणा के बच्चे

तीर्थ स्थल पर भ्रमण के लिए आये विभिन्न धर्मो के लोगों ने बच्चों को जैन तीर्थ यात्राओं के दर्शन कराने के लिए जैन समाज के प्रमुख एसके जैन और जैन पाठशाला के अध्यापकों व अध्यापिकाओं की प्रशंसा की। बड़ा गांव के जैन तीर्थ पर विभिन्न मन्दिरों के दर्शन करने के साथ-साथ बच्चों ने दृष्टिभूषण माता जी के दर्शन कर उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया। माताजी ने सभी बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ जैन धर्म की शिक्षाओं को प्राप्त करने और जीवन में उन शिक्षाओं को धारण कर अपना व अपने परिवार का नाम रोशन करने की बात कही। बच्चों ने तीर्थ स्थान पर सफाई बनाये रखने के साथ-साथ पूर्ण अनुशासन का पालन किया। अध्यापिका डॉ भावना जैन और साथी अध्यापिकाओं ने बच्चों की तीर्थ स्थल भ्रमण करने में सहायता की और उनको जैन तीर्थ के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी।

jantaNow
Author: jantaNow

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स