आगरा में 25 फरवरी को आएगी पदयात्रा, राहुल जनता से करेंगे संवाद, जानें पूरा रूट…

Politics: प्राप्त जानकारी के अनुसार मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को आगरा में प्रवेश करेगी। वह करीब ढाई घंटे आगरा में रहेंगे। शाम को राजस्थान के धौलपुर में प्रवेश कर जाएंगे। यात्रा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय ने मीडिया को बताया कि यात्रा हाथरस के सादाबाद से दोपहर दो बजे टेढ़ी बगिया पहुंचेगी। यहां आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राहुल गांधी 100 फुटा रोड तक पैदल मार्च करेंगे।

यात्रा शाहदरा, नुनिहाई, आंबेडकर पुल, यमुना किनारा, लाल किला, मॉल रोड, बुंदू कटरा से नगला पदमा होते हुए तेहरा पर जनसभा करेंगे। इसमें भाजपा राज में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर जनता से रूबरू होंगे। शाम को करीब 4:30 बजे यात्रा धौलपुर में प्रवेश कर जाएगी। यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

Leave a Comment