बड़ौत में हुआ पश्चिम उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा लग्न सगाई समारोह

बागपत :- रालोद के वरिष्ठ नेता और छपरौली के पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर के बेटे रंजन तोमर का बड़ौत में ऐतिहासिक लग्न सगाई समारोह आयोजित हुआ। समारोह में विधायक डॉ अजय तोमर के समधी चौधरी बिजेन्द्र सिंह ने अपनी बेटी स्वाति को 1 करोड़ 1 रूपया, देहरादून में 1 आलिशान फ्लैट, 3 लग्जरी गाड़ियों – लेक्सस, फॉर्च्यूनर व किया सहित 5 करोड़ रूपये कीमत का सामान दान स्वरूप भेंट किया। 51 लाख रूपये दामाद रंजन तोमर को नेक स्वरूप भेंट किये। रंजन तोमर के इस सगाई समारोह को पश्चिम उत्तर प्रदेश के अब तक के सबसे बड़े लग्न सगाई समारोह के तौर पर देखा जा रहा है। लड़की के पिता जहॉगीराबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख है और पिछले 25 वर्षो से लगातार इनके परिवार से ही ब्लॉक प्रमुख बनते आ रहे है। स्वाति ने पोस्ट ग्रेजुएशन और एमबीए किया है, जबकि रंजन तोमर का दिल्ली व नोएड़ा में रियल एस्टेट का कारोबार है।

डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे लाखों श्रद्धालुगण

बागपत :- के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में डेरे का 74 वां स्थापना दिवस और 15 वां रूहानी जाम ए इन्सां दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आये लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर नाम चर्चा के साथ-साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मीडिया प्रभारी अनिल चावला और रकम सिंह इंसान ने बताया कि पहली पातशाही पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना महाराज ने 29 अप्रैल सन् 1948 में डेरा सच्चा सौदा की स्थापना की थी, इसके पश्चात पूजनीय साईं जी, पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज और पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन सानिध्य में डेरे ने मानव कल्याण और विश्व कल्याण के अनगिनत कार्य किये जो आज भी निरन्तर जारी हैं।