श्री धार्मिक रामलीला में हुआ श्री राम वनगमन का भव्य मंचन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। श्री धार्मिक रामलीला खेकड़ा में श्री रामजी के वनगमन, राम-भील मिलन संवाद, राम-केवट संवाद और राम के वियोग में राजा दशरथ के मरण का मंचन किया गया। रामलीला में अनुराग ने राम, गौरव ने लक्ष्मण, सार्थक ने सीता, सचिन ने दषरथ, केशव शर्मा ने कौशल्या, राजा ने कैकई, सन्दीप वत्स … Read more

मॉं चंद्रघंटा की पूजा करने से सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है – पंड़ित मनीष भारद्वाज

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत नगर के शिव भूमिया मंदिर पर लगी माता की चौकी में तीसरे दिन मॉं चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गयी। पंड़ित मनीष भारद्वाज और पंड़ित शोभित भारद्वाज ने पूजा को सम्पन्न कराया। पंड़ित मनीष भारद्वाज ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन मॉं चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मॉं … Read more

बालाजी रामलीला में हुआ खर-दूषण का वध

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के खेकड़ा नगर में पांड़व की पुलिया पर चल रही बालाजी रामलीला में भरत मिलाप, सुर्पणखा लक्ष्मण संवाद, सुर्पणखा व खर-दूषण का संवाद, खर-दूषण वध और सुर्पणखा रावण संवाद का भव्य मंचन किया गया। रामलीला के पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्री राम की आरती उतारने के बाद रामलीला का … Read more

बागपत के सांसद और विधायक ने किया किशोरी मार्किट का शुभारम्भ

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के अहैड़ा गांव में बागपत के सांसद डाक्टर राजकुमार सांगवान और बागपत के विधायक योगेश धामा ने फीता काटकर किशोरी मार्किट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम हवन का आयोजन किया गया, जिसमे पंडित अरूण द्वारा विधि-विधान के साथ हवनकुंड़ में आहुतियां डलवायी गयी और सभी ने … Read more

बागपत के डॉक्टर विभाष राजपूत इंटरनेशनल कांफ्रेंस मे करेंगें शिरकत

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत दूरसंचार विभाग, भारत सरकार की ओर से तीन दिवसीय आईएमसी की आठवीं इंटरनेशनल कांफ्रेंस में शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग-एनएसीडी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के डायरेक्टर जेएल गुप्ता ने यूनेस्को की 46वीं विश्व धरोहर समिति बैठक 2024 के दौरान डाक्टर विभाष राजपूत के सराहनीय कार्य को देखते हुए उनको इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी 2024) में नियुक्त किया है।

डॉक्टर विभाष राजपूत

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग-एनएसीडी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से डाक्टर विभाष राजपूत का इंडिया मोबाइल कांग्रेस – आईएमसी 2024 में हुआ चयन

जेएल गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय – एमईआईटीवाई डिजिटल इंडिया की विभिन्न पहलों व परियोजनाओं का प्रदर्शन करेगा। टेलीमेडिसिन और स्वास्थ्य सेवा वितरण पर इसके प्रभाव को उजागर करने के लिए ई-संजीवनी परियोजना की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस -आईएमसी एशिया में एक बड़ा डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच है, जिसमें तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के मध्य भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजन किया जायेगा।

यूनेस्को की 46वीं विश्व धरोहर समिति बैठक 2024 के दौरान डाक्टर विभाष राजपूत के सराहनीय कार्य को देखते हुए उनका एशिया के बड़े डिजिटल प्रौद्योगिक मंच आईएमसी में किया गया चयन

डाक्टर विभाष राजपूत 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2024 के मध्य भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में भारत सरकार की ओर से डिजीटल इंड़िया की ई-संजीवनी परियोजना का प्रतिनिधित्व करेंगे और विश्व को भारत की स्वास्थ्य क्षेत्र में की जा रही उपलब्धियों से अवगत करायेंगे।