Janta Now
उत्तर प्रदेशजिलादेशबागपतराजनीतिराज्य

मोनिका यादव राष्ट्रीय लोकदल की बागपत जिला उपाध्यक्ष बनी

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के परामर्श पर राष्ट्रीय लोकदल के बागपत जिला अध्यक्ष रामपाल धामा ने गोना सहवानपुर की रहने वाली प्रमुख समाज सेविका मोनिका दीपक यादव की संगठन के प्रति निष्ठा व सक्रियता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय लोकदल की बागपत जिले की जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।

साथ ही आशा व्यक्त की कि मोनिका यादव के राष्ट्रीय लोकदल की बागपत जिला उपाध्यक्ष बनने से पार्टी का संगठन और भी अधिक मजबूत होगा और पार्टी में नई जान आएगी।उधर, मोनिका यादव ने अपने जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद कहा कि वह पार्टी की नीतियों व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और भी मजबूत बनाएंगी। उनके राष्ट्रीय लोकदल का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया और उन्हें बधाई दी।

Related posts

जर्जर इमारतों को नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अधिकारी द्वारा किया गया ध्वस्त

jantanow

ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागपत में महिलाओं को किया गया सम्मानित

jantanow

जालौन: जनप्रिय बहिन पूजा शुक्ला नेता जी ने अस्थाई गौशाला में भूसा की व्यवस्था की

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को कलेक्ट्रेट सभागार में दिया गया प्रशिक्षण

29 जुलाई को कुदरहा ब्लाक पर दिव्यांगों को वितरित होगा उपकरण

Leave a Comment