Janta Now
EducationUP Board Result 2022उत्तर प्रदेशदेश

CBSE Results 2024 | 83% उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण, रिकॉर्ड समय में घोषित हो सकता है परीक्षाफल

लखनऊ

board result –  बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने के बाद अब यूपी बोर्ड रिकॉर्ड समय में परीक्षाफल घोषित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। इस क्रम में यूपी बोर्ड ने शनिवार तक कुल 2,38,57,119 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण कर लिया है। इस तरह परीक्षा में सम्मिलित रहे परीक्षार्थियों की कुल दो करोड़ पचासी लाख उत्तर पुस्तिकाओं के सापेक्ष अब तक 83.46 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित हो चुकी हैं। मालूम हो कि विगत वर्ष बोर्ड ने 100 दिनों के अंदर परीक्षाफल घोषित कर एक रिकॉर्ड बनाया था। इस बार बोर्ड इस अवधि में और सुधार कर सकता है।

 

बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि शनिवार 23 मार्च को 242 मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य सम्पादित हुआ। इस दौरान कुल 21,51,349 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च को महज 12 कार्यदिवसों में संपन्न हुई थी। इसके बाद 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ, जिसे 31 मार्च तक संपन्न किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

Related posts

21 वर्षीय अमन की लाइफ चुनो पुस्तक के डिजिटल संस्करण का अमेजन पर हुआ विमोचन

jantanow

संत निरंकारी मंडल ने ब्लड उपलब्ध कराकर बचाई जान

Free Lpg Gas Cylinder कैसे मिलेगा !होली में फ्री गैस सिलेंडर का लाभ कैसे मिलेगा !

jantanow

कप्तानगंज क्षेत्र में संचालित अवैध विद्यालयों पर मेहरबान बीईओं प्रभात कुमार श्रीवास्तव

Jalaun News : डॉक्टर के घर 40 लाख रूपये से अधिक की चोरी का 48 घंटे के अंदर खुलासा

jantanow

श्री राम कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

jantanow

Leave a Comment