Home » उत्तर प्रदेश » बागपत » बलजीत सिंह आर्य जैसी महान शख्सियतें कभी कभार ही जन्म लेती है – रमेश फौजी

बलजीत सिंह आर्य जैसी महान शख्सियतें कभी कभार ही जन्म लेती है – रमेश फौजी

रमेश फौजी
Picture of विवेक जैन ( बागपत )

विवेक जैन ( बागपत )

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

जनपद बागपत के सुप्रसिद्ध समाजसेवी बलजीत सिंह आर्य की तेहरवी गुरूकुल इंटरनेशल स्कूल जिवाना गुलियान में आयोजित हुई। बलजीत सिंह आर्य की तेहरवीं में राजनैतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षिक, धार्मिक आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। तेहरवीं में शामिल हुए 1857 की क्रांति के महानायक बाबा शाहमल के वंशज व प्रमुख समाजसेवी रमेश फौजी बिजरौल ने कहा कि बलजीत सिंह आर्य उच्च कोटी के विद्धान थे। उनका जीवन बहुत की सादा और श्रेष्ठ जीवन था। बलजीत सिंह आर्य ने समाज को बेहतर बनाने के लिए जीवन प्रयन्त प्रयास किया।

रमेश फौजी
बलजीत सिंह आर्य ने शराबखोरी, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, जातिवाद, सम्प्रदायवाद, भ्रष्टाचार आदि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन जागृति पैदा की – रमेश फौजी

उन्होंने शराबखोरी, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, जातिवाद, सम्प्रदायवाद, भ्रष्टाचार आदि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन जागृति पैदा की। उन्होंने योग और यज्ञ के महत्व को जन-जन तक पहुॅंचाया। कहा कि बलजीत सिंह आर्य जैसी महान शख्सियतें कभी कभार ही जन्म लेती है। बलजीत सिंह आर्य द्वारा समाजहित में किये गये कार्यो को कभी भी भुलाया नही जा सकेगा।

बलजीत सिंह आर्य

ठान लिया, तो असंभव कुछ भी नहीं: आर्यन ने 24 घंटों में गुरुकुल को दिया कंप्यूटर

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आये पूर्व व वर्तमान मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, किसान नेतागण, बलजीत सिंह आर्य के बड़े पुत्र व रालोद के क्षेत्रीय महासचिव डा अनिल आर्य, छोटे पुत्र डा सुनील आर्य, भाकियू नेता राकेश टिकैत, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी ओमवेश, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, आचार्य पंडित धन कुमार शास्त्री, आलोक शास्त्री बड़ौत, डाक्टर ओमबीर ढाका, प्रवीण तोमर सिरसली, नीरज प्रधान ब्राहमण पुट्ठी, कुलदीप उज्जवल, सुखबीर सिंह गठीना, कांग्रेस नेता राकेश शर्मा, जौहर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रचना जौहर, प्रधानाचार्य डॉ राजीव खोखर, सुशील वत्स, प्रवीण तोमर सिरसली सहित उत्तर भारत की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थी।

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स