फिरोज़ाबाद ,बुधवार रात शिकोहाबाद के रचहती गाँव में स्थित पुराने स्कूल के पास एक अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की छापेमारी से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया, पुलिस को देखकर हथियार बनाने वाले अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की पुलिस की इस कार्यवाही में दो अभियुक्त घायल हो गए। घायल अभियुक्तों के नाम राजू बछगाँव थाना नारखी और राजेश शिकोहाबाद क्षेत्र रचहटी गाँव के निवासी है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य एक आरोपी पूरन निवासी ट्रांस यमुना आगरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 9 हथियार, इसके साथ ही कई अधबने हथियार, हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए है।
आगरा पुलिस अधीक्षक शहर रविशंकर प्रसाद जी ने बताया की इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इनके कहा तक कनेक्शन है। ये हथियार कहा से सप्लाई होते है।इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगो की तलाश की जा रही है।