उत्तर प्रदेश के आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के दो शातिर बहनो द्वारा सरेआम लूटपाट की वारदातो को अंजाम देने का खुलासा हुआ है।
पुलिस को इन दो बहनो और उनके साथी ऑटो ड्राइवर के खिलाफ कई शिकायते मिल रही थी, जो लगातार लूटपाट की घटनाओ को अंजाम दे रही थी। पुलिस ने जब जांच किया, तो यह बात सामने आई की दोनों महिलाएं एक ऑटो ड्राइवर की मदद से अपना शिकार को लूटने के लिए निकलती थी। वे घर सजधज कर निकलती और अपना मोबाइल साथ नहीं रखती थी ताकि उनकी पहचान ना कर सके। वे राहगीरों को रास्ते में लुभाती उसे ऑटो में सवार होने का इशारा देती थी। फिर ऑटो में बैठने के बाद फिर एक बहन कभी अपने हुस्न के जाल में फसा कर उनकी सोने की चेन, मोबाइल और रूपये छीनकर उसे ऑटो से धक्का देकर गिरा देते।
वारदातो में ऑटो ड्राइवर भी उनका सहयोग करता था।
आरोपियों के बताये अनुसार यह लोग अकेले ही व्यक्ति को अपना शिकार बनाते थे। क्योंकि उन्हें लूटना इनके लिए आसान था। इस अपराध में ऑटो ड्राइवर भी उनका साथ देता था।जिसके बाद उनकी गिरफ़्तारी की गई। दोनों बहनो ने इस वारदात को एक फ़िल्म “बंटी और बबली” से प्रेरित होकर अंजाम दिया था। पुलिस की सख्त कार्यवाही के बाद उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस मामले में पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजनें की तैयारी कर लिया है।